1 राजाओं Chapter 6 HINIRV Bible Verse Images

1 राजाओं 6 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share 1 राजाओं 6 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


1 राजाओं 6:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इस्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के चार सौ अस्सीवें वर्ष के बाद जो सुलैमान के इस्राएल पर राज्य करने का चौथा वर्ष था, उसके जीव नामक दूसरे महीने में वह यहोवा का भवन बनाने लगा।

1 राजाओं 6:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो भवन राजा सुलैमान ने यहोवा के लिये बनाया उसकी लम्बाई साठ हाथ, चौड़ाई बीस हाथ और ऊँचाई तीस हाथ की थी। (प्रेरि. 7:47)

1 राजाओं 6:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और भवन के मन्दिर के सामने के ओसारे की लम्बाई बीस हाथ की थी, अर्थात् भवन की चौड़ाई के बराबर थी, और ओसारे की चौड़ाई जो भवन के सामने थी, वह दस हाथ की थी।

1 राजाओं 6:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर उसने भवन में चौखट सहित जालीदार खिड़कियाँ बनाईं।

1 राजाओं 6:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और उसने भवन के आस-पास की दीवारों से सटे हुए अर्थात् मन्दिर और दर्शन-स्थान दोनों दीवारों के आस-पास उसने मंजिलें और कोठरियाँ बनाई।

1 राजाओं 6:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सबसे नीचेवाली मंजिल की चौड़ाई पाँच हाथ, और बीचवाली की छः हाथ, और ऊपरवाली की सात हाथ की थी, क्योंकि उसने भवन के आस-पास दीवारों को बाहर की ओर कुर्सीदार बनाया था इसलिए कि कड़ियाँ भवन की दीवारों को पकड़े हुए न हों।

1 राजाओं 6:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बनाते समय भवन ऐसे पत्थरों का बनाया गया, जो वहाँ ले आने से पहले गढ़कर ठीक किए गए थे, और भवन के बनते समय हथौड़े, बसूली या और किसी प्रकार के लोहे के औज़ार का शब्द कभी सुनाई नहीं पड़ा।

1 राजाओं 6:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बाहर की बीचवाली कोठरियों का द्वार भवन की दाहिनी ओर था, और लोग चक्करदार सीढ़ियों पर होकर बीचवाली कोठरियों में जाते, और उनसे ऊपरवाली कोठरियों पर जाया करते थे।

1 राजाओं 6:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसने भवन को बनाकर पूरा किया, और उसकी छत देवदार की कड़ियों और तख्तों से बनी थी।

1 राजाओं 6:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और पूरे भवन से लगी हुई जो मंजिलें उसने बनाईं वह पाँच हाथ ऊँची थीं, और वे देवदार की कड़ियों के द्वारा भवन से मिलाई गई थीं।

1 राजाओं 6:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब यहोवा का यह वचन सुलैमान के पास पहुँचा,

1 राजाओं 6:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
“यह भवन जो तू बना रहा है, यदि तू मेरी विधियों पर चलेगा, और मेरे नियमों को मानेगा, और मेरी सब आज्ञाओं पर चलता हुआ उनका पालन करता रहेगा, तो जो वचन मैंने तेरे विषय में तेरे पिता दाऊद को दिया था उसको मैं पूरा करूँगा।

1 राजाओं 6:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और मैं इस्राएलियों के मध्य में निवास करूँगा*, और अपनी इस्राएली प्रजा को न तजूँगा।”

1 राजाओं 6:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अतः सुलैमान ने भवन को बनाकर पूरा किया। (प्रेरि. 7:47)

1 राजाओं 6:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसने भवन की दीवारों पर भीतर की ओर देवदार की तख्ताबंदी की; और भवन के फ़र्श से छत तक दीवारों पर भीतर की ओर लकड़ी की तख्ताबंदी की, और भवन के फ़र्श को उसने सनोवर के तख्तो से बनाया।

1 राजाओं 6:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और भवन के पीछे की ओर में भी उसने बीस हाथ की दूरी पर फ़र्श से ले दीवारों के ऊपर तक देवदार की तख्ताबंदी की; इस प्रकार उसने परमपवित्र स्थान के लिये भवन की एक भीतरी कोठरी बनाई।

1 राजाओं 6:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसके सामने का भवन अर्थात् मन्दिर की लम्बाई चालीस हाथ की थी।

1 राजाओं 6:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
भवन की दीवारों पर भीतर की ओर देवदार की लकड़ी की तख्ताबंदी थी, और उसमें कलियाँ और खिले हुए फूल खुदे थे, सब देवदार ही था : पत्थर कुछ नहीं दिखाई पड़ता था।

1 राजाओं 6:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
भवन के भीतर उसने एक पवित्रस्‍थान यहोवा की वाचा का सन्दूक रखने के लिये तैयार किया।

1 राजाओं 6:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और उस पवित्र-स्थान की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई बीस-बीस हाथ की थी; और उसने उस पर उत्तम सोना मढ़वाया और वेदी की तख्ताबंदी देवदार से की।

1 राजाओं 6:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर सुलैमान ने भवन को भीतर-भीतर शुद्ध सोने से मढ़वाया, और पवित्र-स्थान के सामने सोने की साँकलें* लगाई; और उसको भी सोने से मढ़वाया।

1 राजाओं 6:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और उसने पूरे भवन को सोने से मढ़वाकर उसका काम पूरा किया। और पवित्र-स्थान की पूरी वेदी को भी उसने सोने से मढ़वाया।

1 राजाओं 6:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
पवित्र-स्थान में उसने दस-दस हाथ ऊँचे जैतून की लकड़ी के दो करूब बना रखे।

1 राजाओं 6:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
एक करूब का एक पंख पाँच हाथ का था, और उसका दूसरा पंख भी पाँच हाथ का था, एक पंख के सिरे से, दूसरे पंख के सिरे तक लम्बाई दस हाथ थी।

1 राजाओं 6:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दूसरा करूब भी दस हाथ का था; दोनों करूब एक ही नाप और एक ही आकार के थे।

1 राजाओं 6:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
एक करूब की ऊँचाई दस हाथ की, और दूसरे की भी इतनी ही थी।

1 राजाओं 6:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसने करूबों को भीतरवाले स्थान में रखवा दिया; और करूबों के पंख ऐसे फैले थे, कि एक करूब का एक पंख, एक दीवार से, और दूसरे का दूसरा पंख, दूसरी दीवार से लगा हुआ था, फिर उनके दूसरे दो पंख भवन के मध्य में एक दूसरे को स्पर्श करते थे।

1 राजाओं 6:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसने करूबों को सोने से मढ़वाया।

1 राजाओं 6:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसने भवन की दीवारों पर बाहर और भीतर चारों ओर करूब, खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए।

1 राजाओं 6:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
भवन के भीतर और बाहरवाली कोठरी के फर्श उसने सोने से मढ़वाए।

1 राजाओं 6:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
पवित्र-स्थान के प्रवेश-द्वार के लिये उसने जैतून की लकड़ी के दरवाज़े लगाए और चौखट के सिरहाने और बाजुओं की बनावट पंचकोणीय थी।

1 राजाओं 6:32 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दोनों किवाड़ जैतून की लकड़ी के थे, और उसने उनमें करूब, खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए और सोने से मढ़ा और करूबों और खजूरों के ऊपर सोना मढ़वा दिया गया*।

1 राजाओं 6:33 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इसी की रीति उसने मन्दिर के प्रवेश-द्वार के लिये भी जैतून की लकड़ी के चौखट के बाजू बनाए, ये चौकोर थे।

1 राजाओं 6:34 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दोनों दरवाज़े सनोवर की लकड़ी के थे, जिनमें से एक दरवाज़े के दो पल्ले थे; और दूसरे दरवाज़े के दो पल्ले थे जो पलटकर दुहर जाते थे।

1 राजाओं 6:35 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उन पर भी उसने करूब और खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए और खुदे हुए काम पर उसने सोना मढ़वाया।

1 राजाओं 6:36 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसने भीतरवाले आँगन के घेरे को गढ़े हुए पत्थरों के तीन रद्दे, और एक परत देवदार की कड़ियाँ लगाकर बनाया।

1 राजाओं 6:37 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
चौथे वर्ष के जीव नामक महीने में यहोवा के भवन की नींव डाली गई।

1 राजाओं 6:38 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और ग्यारहवें वर्ष के बूल नामक आठवें महीने में, वह भवन उस सब समेत जो उसमें उचित समझा गया बन चुकाः इस रीति सुलैमान को उसके बनाने में सात वर्ष लगे।

Available Bible Translations

American Standard Version
1 Kings 6 (ASV) »
King James Version
1 Kings 6 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
1 Kings 6 (GW) »
World English Bible
1 Kings 6 (WEB) »
Louis Segond 1910
1 Rois 6 (LSG) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
1 ਰਾਜਿਆਂ 6 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
1 ৰাজাৱলী 6 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
1 இராஜாக்கள் 6 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
1 राजे 6 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
1 రాజులు 6 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
1 રાજાઓ 6 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
1 ಅರಸುಗಳು 6 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
اَلْمُلُوكِ ٱلْأَوَّلُ 6 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
מלכים א 6 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
1 Reis 6 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
1 Các Vua 6 (VIE) »
Reina Valera Antigua
1 Reyes 6 (RVA) »
La Sacra Bibbia
1 Re 6 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
列 王 记 上 6 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
列 王 紀 上 6 (CUVT) »
Bibla e Shenjtë
1 Mbretërve 6 (ALB) »
Svenska Bibeln 1917
1 Kungaboken 6 (SV1917) »
Библия на русском
3 Царств 6 (RUSV) »
Українська Біблія
1 царів 6 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
1 Királyok 6 (KAR) »
Българска Библия
3 Царе 6 (BULG) »
聖書 日本語
列王紀上 6 (JPN) »
Kitaabka Quduuska Ah
Boqorradii Kowaad 6 (SOM) »
De Heilige Schrift
1 Koningen 6 (NLD) »

1 राजाओं (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List