2 इतिहास Chapter 9 HINIRV Bible Verse Images

2 इतिहास 9 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share 2 इतिहास 9 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


2 इतिहास 9:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब शेबा की रानी ने सुलैमान की कीर्ति सुनी, तब वह कठिन-कठिन प्रश्‍नों से उसकी परीक्षा करने के लिये यरूशलेम को चली। वह बहुत भारी दल और मसालों और बहुत सोने और मणि से लदे ऊँट साथ लिये हुए आई, और सुलैमान के पास पहुँचकर उससे अपने मन की सब बातों के विषय बातें की। (1 राजा. 10:1-2)

2 इतिहास 9:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सुलैमान ने उसके सब प्रश्‍नों का उत्तर दिया, कोई बात सुलैमान की बुद्धि से ऐसी बाहर न रही कि वह उसे न बता सके।

2 इतिहास 9:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब शेबा की रानी ने सुलैमान की बुद्धिमानी और उसका बनाया हुआ भवन,

2 इतिहास 9:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और उसकी मेज पर का भोजन देखा, और उसके कर्मचारी किस रीति बैठते, और उसके टहलुए किस रीति खड़े रहते और कैसे-कैसे कपड़े पहने रहते हैं, और उसके पिलानेवाले कैसे हैं, और वे कैसे कपड़े पहने हैं, और वह कैसी चढ़ाई है जिससे वह यहोवा के भवन को जाया करता है, जब उसने यह सब देखा, तब वह चकित हो गई।

2 इतिहास 9:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब उसने राजा से कहा, “मैंने तेरे कामों और बुद्धिमानी की जो कीर्ति अपने देश में सुनी वह सच ही है।

2 इतिहास 9:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
परन्तु जब तक मैंने आप ही आकर अपनी आँखों से यह न देखा, तब तक मैंने उन पर विश्वास न किया; परन्तु तेरी बुद्धि की आधी बड़ाई भी मुझे न बताई गई थी; तू उस कीर्ति से बढ़कर है जो मैंने सुनी थी। (1 राजा. 10:7)

2 इतिहास 9:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धन्य हैं तेरे जन, धन्य हैं तेरे ये सेवक, जो नित्य तेरे सम्मुख उपस्थित रहकर तेरी बुद्धि की बातें सुनते हैं।

2 इतिहास 9:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धन्य है तेरा परमेश्‍वर यहोवा, जो तुझसे ऐसा प्रसन्‍न हुआ, कि तुझे अपनी राजगद्दी पर इसलिए विराजमान किया कि तू अपने परमेश्‍वर यहोवा की ओर से राज्य करे; तेरा परमेश्‍वर जो इस्राएल से प्रेम करके उन्हें सदा के लिये स्थिर करना चाहता था, इसी कारण उसने तुझे न्याय और धर्म करने को उनका राजा बना दिया।”

2 इतिहास 9:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसने राजा को एक सौ बीस किक्कार सोना, बहुत सा सुगन्ध-द्रव्य, और मणि दिए; जैसे सुगन्ध-द्रव्य शेबा की रानी ने राजा सुलैमान को दिए, वैसे देखने में नहीं आए।

2 इतिहास 9:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर हीराम और सुलैमान दोनों के जहाजी जो ओपीर से सोना लाते थे, वे चन्दन की लकड़ी और मणि भी लाते थे।

2 इतिहास 9:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा ने चन्दन की लकड़ी से यहोवा के भवन और राजभवन के लिये चबूतरे और गायकों के लिये वीणाएँ और सारंगियाँ बनवाईं; ऐसी वस्तुएँ उससे पहले यहूदा देश में न देख पड़ी थीं।

2 इतिहास 9:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर शेबा की रानी ने जो कुछ चाहा वही राजा सुलैमान ने उसको उसकी इच्छा के अनुसार दिया; यह उससे अधिक था, जो वह राजा के पास ले आई थी। तब वह अपने जनों समेत अपने देश को लौट गई। (1 राजा. 10:13)

2 इतिहास 9:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो सोना प्रति वर्ष सुलैमान के पास पहुँचा करता था, उसका तौल छः सौ छियासठ किक्कार था।

2 इतिहास 9:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यह उससे अधिक था जो सौदागर और व्यापारी लाते थे; और अरब देश के सब राजा और देश के अधिपति भी सुलैमान के पास सोना-चाँदी लाते थे।

2 इतिहास 9:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा सुलैमान ने सोना गढ़ाकर दो सौ बड़ी-बड़ी ढालें बनवाईं; एक-एक ढाल में छः-छः सौ शेकेल गढ़ा हुआ सोना लगा।

2 इतिहास 9:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर उसने सोना गढ़ाकर तीन सौ छोटी ढालें और भी बनवाईं; एक-एक छोटी ढाल में तीन सौ शेकेल सोना लगा, और राजा ने उनको लबानोन का वन नामक महल में रखा दिया।

2 इतिहास 9:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा ने हाथीदाँत का एक बड़ा सिंहासन बनाया और शुद्ध सोने से मढ़ाया।

2 इतिहास 9:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उस सिंहासन में छः सीढ़ियाँ और सोने का एक पावदान था; ये सब सिंहासन से जुड़े थे, और बैठने के स्थान के दोनों ओर टेक लगी थी और दोनों टेकों के पास एक-एक सिंह खड़ा हुआ बना था।

2 इतिहास 9:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
छहों सीढ़ियों के दोनों ओर एक-एक सिंह खड़ा हुआ बना था, वे सब बारह हुए। किसी राज्य में ऐसा कभी न बना।

2 इतिहास 9:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा सुलैमान के पीने के सब पात्र सोने के थे, और लबानोन का वन नामक महल के सब पात्र भी शुद्ध सोने के थे; सुलैमान के दिनों में चाँदी का कोई मूल्य न था।

2 इतिहास 9:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्योंकि हीराम के जहाजियों के संग राजा के जहाज तर्शीश को जाते थे, और तीन-तीन वर्ष के बाद तर्शीश के ये जहाज सोना, चाँदी, हाथीदाँत, बंदर और मोर ले आते थे।

2 इतिहास 9:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यों राजा सुलैमान धन और बुद्धि में पृथ्वी के सब राजाओं से बढ़कर हो गया।

2 इतिहास 9:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
पृथ्वी के सब राजा* सुलैमान की उस बुद्धि की बातें सुनने को जो परमेश्‍वर ने उसके मन में उपजाई थीं उसका दर्शन करना चाहते थे।

2 इतिहास 9:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वे प्रति वर्ष अपनी-अपनी भेंट अर्थात् चाँदी और सोने के पात्र, वस्त्र-शस्त्र, सुगन्ध-द्रव्य, घोड़े और खच्चर ले आते थे।

2 इतिहास 9:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अपने घोड़ों और रथों के लिये सुलैमान के चार हजार घुड़साल और बारह हजार घुड़सवार भी थे, जिनको उसने रथों के नगरों में और यरूशलेम में राजा के पास ठहरा रखा।

2 इतिहास 9:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह फरात से पलिश्तियों के देश और मिस्र की सीमा तक के सब राजाओं पर प्रभुता करता था।

2 इतिहास 9:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा ने ऐसा किया कि बहुतायत के कारण यरूशलेम में चाँदी का मूल्य पत्थरों का सा और देवदार का मूल्य नीचे के देश के गूलरों का सा हो गया।

2 इतिहास 9:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लोग मिस्र से और अन्य सभी देशों से सुलैमान के लिये घोड़े लाते थे।

2 इतिहास 9:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आदि से अन्त तक सुलैमान के और सब काम क्या नातान नबी की पुस्तक में, और शीलोवासी अहिय्याह की नबूवत की पुस्तक में, और नबात के पुत्र यारोबाम के विषय इद्दो दर्शी के दर्शन की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?

2 इतिहास 9:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सुलैमान ने यरूशलेम में सारे इस्राएल पर चालीस वर्ष तक राज्य किया।

2 इतिहास 9:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर सुलैमान अपने पुरखाओं के संग सो गया और उसको उसके पिता दाऊद के नगर में मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र रहबाम उसके स्थान पर राजा हुआ।

Available Bible Translations

American Standard Version
2 Chronicles 9 (ASV) »
King James Version
2 Chronicles 9 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
2 Chronicles 9 (GW) »
World English Bible
2 Chronicles 9 (WEB) »
Louis Segond 1910
2 Chroniques 9 (LSG) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
2 ਇਤਿਹਾਸ 9 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
2 বংশাৱলি 9 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
2 நாளாகமம் 9 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
2 इतिहास 9 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
2 దినవృత్తాంతాలు 9 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
2 કાળવૃતાંત 9 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
2 ಪೂರ್ವಕಾಲವೃತ್ತಾಂತ 9 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
٢ أخبار 9 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
דברי הימים ב 9 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
2 Crônicas 9 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
2 Sử Ký 9 (VIE) »
Reina Valera Antigua
2 Crónicas 9 (RVA) »
La Sacra Bibbia
2 Cronache 9 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
历 代 志 下 9 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
歷 代 志 下 9 (CUVT) »
Bibla e Shenjtë
2 Kronikave 9 (ALB) »
Библия на русском
2 Паралипоменон 9 (RUSV) »
Українська Біблія
2 хроніки 9 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
2 Krónika 9 (KAR) »
Българска Библия
2 Летописи 9 (BULG) »
聖書 日本語
歴代志下 9 (JPN) »
Kitaabka Quduuska Ah
Taariikhdii Labaad 9 (SOM) »
De Heilige Schrift
2 Kronieken 9 (NLD) »

2 इतिहास (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List