यहेजकेल Chapter 10 HINIRV Bible Verse Images

यहेजकेल 10 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share यहेजकेल 10 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


यहेजकेल 10:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इसके बाद मैंने देखा कि करूबों के सिरों के ऊपर जो आकाशमण्डल है, उसमें नीलमणि का सिंहासन सा कुछ दिखाई देता है।

यहेजकेल 10:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब यहोवा ने उस सन के वस्त्र पहने हुए पुरुष से कहा, “घूमनेवाले पहियों के बीच करूबों के नीचे जा और अपनी दोनों मुट्ठियों को करूबों के बीच के अंगारों से भरकर नगर पर बिखेर दे।” अतः वह मेरे देखते-देखते उनके बीच में गया।

यहेजकेल 10:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब वह पुरुष भीतर गया, तब वे करूब भवन के दक्षिण की ओर खड़े थे; और बादल भीतरवाले आँगन में भरा हुआ था।

यहेजकेल 10:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब यहोवा का तेज करूबों के ऊपर से उठकर भवन की डेवढ़ी पर आ गया; और बादल भवन में भर गया; और वह आँगन यहोवा के तेज के प्रकाश से भर गया।

यहेजकेल 10:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
करूबों के पंखों का शब्द बाहरी आँगन तक सुनाई देता था, वह सर्वशक्तिमान परमेश्‍वर* के बोलने का सा शब्द था।

यहेजकेल 10:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब उसने सन के वस्त्र पहने हुए पुरुष को घूमनेवाले पहियों के भीतर करूबों के बीच में से आग लेने की आज्ञा दी, तब वह उनके बीच में जाकर एक पहिये के पास खड़ा हुआ।

यहेजकेल 10:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब करूबों के बीच से एक करूब ने अपना हाथ बढ़ाकर, उस आग में से जो करूबों के बीच में थी, कुछ उठाकर सन के वस्त्र पहने हुए पुरुष की मुट्ठी में दे दी; और वह उसे लेकर बाहर चला गया।

यहेजकेल 10:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
करूबों के पंखों के नीचे तो मनुष्य का हाथ सा कुछ दिखाई देता था।

यहेजकेल 10:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब मैंने देखा, कि करूबों के पास चार पहिये हैं; अर्थात् एक-एक करूब के पास एक-एक पहिया है, और पहियों का रूप फीरोजा का सा है।

यहेजकेल 10:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उनका ऐसा रूप है, कि चारों एक से दिखाई देते हैं, जैसे एक पहिये के बीच दूसरा पहिया हो।

यहेजकेल 10:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
चलने के समय वे अपनी चारों अलंगों के बल से चलते हैं; और चलते समय मुड़ते नहीं, वरन् जिधर उनका सिर रहता है वे उधर ही उसके पीछे चलते हैं और चलते समय वे मुड़ते नहीं।

यहेजकेल 10:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और पीठ हाथ और पंखों समेत करूबों का सारा शरीर और जो पहिये उनके हैं, वे भी सबके सब चारों ओर आँखों से भरे हुए हैं। (प्रका. 4:8)

यहेजकेल 10:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मेरे सुनते हुए इन पहियों को चक्कर कहा गया, अर्थात् घूमनेवाले पहिये।

यहेजकेल 10:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
एक-एक के चार-चार मुख थे; एक मुख तो करूब का सा, दूसरा मनुष्य का सा, तीसरा सिंह का सा, और चौथा उकाब पक्षी का सा। (प्रका. 4:7)

यहेजकेल 10:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
करूब भूमि पर से उठ गए। ये वे ही जीवधारी हैं, जो मैंने कबार नदी के पास देखे थे।

यहेजकेल 10:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब-जब वे करूब चलते थे तब-तब वे पहिये उनके पास-पास चलते थे; और जब-जब करूब पृथ्वी पर से उठने के लिये अपने पंख उठाते तब-तब पहिये उनके पास से नहीं मुड़ते थे।

यहेजकेल 10:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब वे खड़े होते तब ये भी खड़े होते थे; और जब वे उठते तब ये भी उनके संग उठते थे; क्योंकि जीवधारियों की आत्मा इनमें भी रहती थी।

यहेजकेल 10:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा का तेज भवन की डेवढ़ी पर से उठकर करूबों के ऊपर ठहर गया।

यहेजकेल 10:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब करूब अपने पंख उठाकर मेरे देखते-देखते पृथ्वी पर से उठकर निकल गए; और पहिये भी उनके संग-संग गए*, और वे सब यहोवा के भवन के पूर्वी फाटक में खड़े हो गए; और इस्राएल के परमेश्‍वर का तेज उनके ऊपर ठहरा रहा।

यहेजकेल 10:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ये वे ही जीवधारी हैं जो मैंने कबार नदी के पास इस्राएल के परमेश्‍वर के नीचे देखे थे; और मैंने जान लिया कि वे भी करूब हैं।

यहेजकेल 10:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हर एक के चार मुख और चार पंख और पंखों के नीचे मनुष्य के से हाथ भी थे।

यहेजकेल 10:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उनके मुखों का रूप वही है जो मैंने कबार नदी के तट पर देखा था। और उनके मुख ही क्या वरन् उनकी सारी देह भी वैसी ही थी। वे सीधे अपने-अपने सामने ही चलते थे।

Available Bible Translations

American Standard Version
Ezekiel 10 (ASV) »
King James Version
Ezekiel 10 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Ezekiel 10 (GW) »
World English Bible
Ezekiel 10 (WEB) »
Louis Segond 1910
Ézéchiel 10 (LSG) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਹਿਜ਼ਕੀਏਲ 10 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
যিহিষ্কেল 10 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
எசேக்கியேல் 10 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
यहेज्केल 10 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
యెహెజ్కేలు 10 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
હઝકિયેલ 10 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಯೆಹೆಜ್ಕೇಲನು 10 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
حِزْقِيَال 10 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
יחזקאל 10 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Ezequiel 10 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Ê-xê-ki-ên 10 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Ezequiel 10 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Ezechiele 10 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
以 西 结 书 10 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
以 西 結 書 10 (CUVT) »
Bibla e Shenjtë
Ezekieli 10 (ALB) »
Svenska Bibeln 1917
Hesekiel 10 (SV1917) »
Библия на русском
Иезекииль 10 (RUSV) »
Українська Біблія
Єзекіїль 10 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Ezékiel 10 (KAR) »
Българска Библия
Езекил 10 (BULG) »
Det Norsk Bibel
Esekiel 10 (NORSK) »
Kitaabka Quduuska Ah
Yexesqeel 10 (SOM) »
De Heilige Schrift
Ezechiël 10 (NLD) »
Dansk Bibel 1871
Ezekiel 10 (DA1871) »

यहेजकेल (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List