यहेजकेल Chapter 19 HINIRV Bible Verse Images

यहेजकेल 19 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share यहेजकेल 19 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


यहेजकेल 19:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
“इस्राएल के प्रधानों के विषय तू यह विलापगीत सुना :

यहेजकेल 19:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तेरी माता एक कैसी सिंहनी थी! वह सिंहों के बीच बैठा करती और अपने बच्चों को जवान सिंहों के बीच पालती पोसती थी।

यहेजकेल 19:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अपने बच्चों में से उसने एक को पाला और वह जवान सिंह हो गया, और अहेर पकड़ना सीख गया; उसने मनुष्यों को भी फाड़ खाया।

यहेजकेल 19:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जाति-जाति के लोगों ने उसकी* चर्चा सुनी, और उसे अपने खोदे हुए गड्ढे में फँसाया; और उसके नकेल डालकर उसे मिस्र देश में ले गए।

यहेजकेल 19:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब उसकी माँ ने देखा कि वह धीरज धरे रही तो भी उसकी आशा टूट गई, तब अपने एक और बच्चे को लेकर उसे जवान सिंह कर दिया।

यहेजकेल 19:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब वह जवान सिंह होकर सिंहों के बीच चलने-फिरने लगा, और वह भी अहेर पकड़ना सीख गया; और मनुष्यों को भी फाड़ खाया।

यहेजकेल 19:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसने उनके भवनों को बिगाड़ा, और उनके नगरों को उजाड़ा वरन् उसके गरजने के डर के मारे देश और जो कुछ उसमें था सब उजड़ गया।

यहेजकेल 19:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब चारों ओर के जाति-जाति के लोग अपने-अपने प्रान्त से उसके विरुद्ध निकल आए, और उसके लिये जाल लगाया; और वह उनके खोदे हुए गड्ढे में फंस गया।

यहेजकेल 19:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब वे उसके नकेल डालकर और कठघरे में बन्द करके बाबेल के राजा के पास ले गए, और गढ़ में बन्द किया, कि उसका बोल इस्राएल के पहाड़ी देश में फिर सुनाई न दे।

यहेजकेल 19:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
“तेरी माता जिससे तू उत्‍पन्‍न हुआ, वह तट पर लगी हुई दाखलता के समान थी, और गहरे जल के कारण फलों और शाखाओं से भरी हुई थी।

यहेजकेल 19:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
प्रभुता करनेवालों के राजदण्डों के लिये उसमें मोटी-मोटी टहनियाँ थीं; और उसकी ऊँचाई इतनी हुई कि वह बादलों के बीच तक पहुँची; और अपनी बहुत सी डालियों समेत बहुत ही लम्बी दिखाई पड़ी।

यहेजकेल 19:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तो भी वह जलजलाहट के साथ उखाड़कर भूमि पर गिराई गई, और उसके फल पुरवाई हवा के लगने से सूख गए; और उसकी मोटी टहनियाँ टूटकर सूख गई; और वे आग से भस्म हो गई।

यहेजकेल 19:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अब वह जंगल में, वरन् निर्जल देश में लगाई गई है।

यहेजकेल 19:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसकी शाखाओं की टहनियों में से आग निकली*, जिससे उसके फल भस्म हो गए, और प्रभुता करने के योग्य राजदण्ड के लिये उसमें अब कोई मोटी टहनी न रही।” यही विलापगीत है, और यह विलापगीत बना रहेगा।

Available Bible Translations

American Standard Version
Ezekiel 19 (ASV) »
King James Version
Ezekiel 19 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Ezekiel 19 (GW) »
World English Bible
Ezekiel 19 (WEB) »
Louis Segond 1910
Ézéchiel 19 (LSG) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਹਿਜ਼ਕੀਏਲ 19 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
যিহিষ্কেল 19 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
எசேக்கியேல் 19 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
यहेज्केल 19 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
యెహెజ్కేలు 19 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
હઝકિયેલ 19 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಯೆಹೆಜ್ಕೇಲನು 19 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
حِزْقِيَال 19 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
יחזקאל 19 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Ezequiel 19 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Ê-xê-ki-ên 19 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Ezequiel 19 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Ezechiele 19 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
以 西 结 书 19 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
以 西 結 書 19 (CUVT) »
Bibla e Shenjtë
Ezekieli 19 (ALB) »
Svenska Bibeln 1917
Hesekiel 19 (SV1917) »
Библия на русском
Иезекииль 19 (RUSV) »
Українська Біблія
Єзекіїль 19 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Ezékiel 19 (KAR) »
Българска Библия
Езекил 19 (BULG) »
Det Norsk Bibel
Esekiel 19 (NORSK) »
Kitaabka Quduuska Ah
Yexesqeel 19 (SOM) »
De Heilige Schrift
Ezechiël 19 (NLD) »
Dansk Bibel 1871
Ezekiel 19 (DA1871) »

यहेजकेल (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List