भजन संहिता Chapter 45 HINIRV Bible Verse Images

भजन संहिता 45 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share भजन संहिता 45 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


भजन संहिता 45:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
प्रधान बजानेवाले के लिये शोशन्नीम में कोरहवंशियों का मश्कील प्रेम प्रीति का गीत मेरा हृदय एक सुन्दर विषय की उमंग से उमड़ रहा है, जो बात मैंने राजा के विषय रची है उसको सुनाता हूँ; मेरी जीभ निपुण लेखक की लेखनी बनी है।

भजन संहिता 45:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तू मनुष्य की सन्तानों में परम सुन्दर है; तेरे होंठों में अनुग्रह भरा हुआ है; इसलिए परमेश्‍वर ने तुझे सदा के लिये आशीष दी है। (लूका 4:22, इब्रा. 1:3,4)

भजन संहिता 45:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हे वीर, तू अपनी तलवार को जो तेरा वैभव और प्रताप है अपनी कटि पर बाँध*!

भजन संहिता 45:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सत्यता, नम्रता और धर्म के निमित्त अपने ऐश्वर्य और प्रताप पर सफलता से सवार हो; तेरा दाहिना हाथ तुझे भयानक काम सिखाए!

भजन संहिता 45:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तेरे तीर तो तेज हैं, तेरे सामने देश-देश के लोग गिरेंगे; राजा के शत्रुओं के हृदय उनसे छिदेंगे।

भजन संहिता 45:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हे परमेश्‍वर, तेरा सिंहासन सदा सर्वदा बना रहेगा; तेरा राजदण्ड न्याय का है।

भजन संहिता 45:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तूने धर्म से प्रीति और दुष्टता से बैर रखा है। इस कारण परमेश्‍वर ने हाँ, तेरे परमेश्‍वर ने तुझको तेरे साथियों से अधिक हर्ष के तेल से अभिषेक किया है। (इब्रा. 1:8,9)

भजन संहिता 45:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तेरे सारे वस्त्र गन्धरस, अगर, और तेज से सुगन्धित हैं, तू हाथी दाँत के मन्दिरों में तारवाले बाजों के कारण आनन्दित हुआ है।

भजन संहिता 45:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तेरी प्रतिष्ठित स्त्रियों में राजकुमारियाँ भी हैं; तेरी दाहिनी ओर पटरानी, ओपीर के कुन्दन से विभूषित खड़ी है।

भजन संहिता 45:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हे राजकुमारी सुन, और कान लगाकर ध्यान दे; अपने लोगों और अपने पिता के घर को भूल जा;

भजन संहिता 45:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और राजा तेरे रूप की चाह करेगा। क्योंकि वह तो तेरा प्रभु है, तू उसे दण्डवत् कर।

भजन संहिता 45:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सोर की राजकुमारी भी भेंट करने के लिये उपस्थित होगी, प्रजा के धनवान लोग तुझे प्रसन्‍न करने का यत्न करेंगे।

भजन संहिता 45:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजकुमारी महल में अति शोभायमान है, उसके वस्त्र में सुनहले बूटे कढ़े हुए हैं;

भजन संहिता 45:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह बूटेदार वस्त्र पहने हुए राजा के पास पहुँचाई जाएगी। जो कुमारियाँ उसकी सहेलियाँ हैं, वे उसके पीछे-पीछे चलती हुई तेरे पास पहुँचाई जाएँगी।

भजन संहिता 45:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वे आनन्दित और मगन होकर पहुँचाई जाएँगी*, और वे राजा के महल में प्रवेश करेंगी।

भजन संहिता 45:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तेरे पितरों के स्थान पर तेरे सन्तान होंगे; जिनको तू सारी पृथ्वी पर हाकिम ठहराएगा।

भजन संहिता 45:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मैं ऐसा करूँगा, कि तेरे नाम की चर्चा पीढ़ी से पीढ़ी तक होती रहेगी; इस कारण देश-देश के लोग सदा सर्वदा तेरा धन्यवाद करते रहेंगे।

Available Bible Translations

American Standard Version
Psalms 45 (ASV) »
King James Version
Psalms 45 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Psalms 45 (GW) »
World English Bible
Psalms 45 (WEB) »
Louis Segond 1910
Psaumes 45 (LSG) »
Luther Bibel 1912
Psalm 45 (LUTH1912) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਜ਼ਬੂਰ 45 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
গীতমালা 45 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
சங்கீதங்கள் 45 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
स्तोत्रसंहिता 45 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
కీర్తన 45 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
ગીતશાસ્ત્ર 45 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಕೀರ್ತನೆಗಳು 45 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
اَلْمَزَامِيرُ 45 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
תהלים 45 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Salmos 45 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Thánh Thi 45 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Salmos 45 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Salmi 45 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
诗 篇 45 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
詩 篇 45 (CUVT) »
Bibla e Shenjtë
Psalmet 45 (ALB) »
Svenska Bibeln 1917
Psaltaren 45 (SV1917) »
Библия на русском
Псалтирь 45 (RUSV) »
Українська Біблія
Псалми 45 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Zsoltárok 45 (KAR) »
Българска Библия
Псалми 45 (BULG) »
聖書 日本語
詩篇 45 (JPN) »
Det Norsk Bibel
Salmene 45 (NORSK) »
Biblia Takatifu
Zaburi 45 (SWHULB) »
Kitaabka Quduuska Ah
Sabuurradii 45 (SOM) »
De Heilige Schrift
Psalmen 45 (NLD) »
Dansk Bibel 1871
Salme 45 (DA1871) »

HINIRV Book Selection List