भजन संहिता Chapter 104 HINIRV Bible Verse Images

भजन संहिता 104 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share भजन संहिता 104 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


भजन संहिता 104:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हे मेरे मन, तू यहोवा को धन्य कह! हे मेरे परमेश्‍वर यहोवा, तू अत्यन्त महान है! तू वैभव और ऐश्वर्य का वस्त्र पहने हुए है,

भजन संहिता 104:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तू उजियाले को चादर के समान ओढ़े रहता है, और आकाश को तम्बू के समान ताने रहता है,

भजन संहिता 104:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तू अपनी अटारियों की कड़ियाँ जल में धरता है, और मेघों को अपना रथ बनाता है, और पवन के पंखों पर चलता है,

भजन संहिता 104:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तू पवनों को अपने दूत, और धधकती आग को अपने सेवक बनाता है। (इब्रा. 1:7)

भजन संहिता 104:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तूने पृथ्वी को उसकी नींव पर स्थिर किया है, ताकि वह कभी न डगमगाए।

भजन संहिता 104:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तूने उसको गहरे सागर से ढाँप दिया है जैसे वस्त्र से; जल पहाड़ों के ऊपर ठहर गया।

भजन संहिता 104:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तेरी घुड़की से वह भाग गया; तेरे गरजने का शब्द सुनते ही, वह उतावली करके बह गया।

भजन संहिता 104:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह पहाड़ों पर चढ़ गया, और तराइयों के मार्ग से उस स्थान में उतर गया जिसे तूने उसके लिये तैयार किया था।

भजन संहिता 104:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तूने एक सीमा ठहराई जिसको वह नहीं लाँघ सकता है, और न लौटकर स्थल को ढाँप सकता है।

भजन संहिता 104:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तू तराइयों में सोतों को बहाता है*; वे पहाड़ों के बीच से बहते हैं,

भजन संहिता 104:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उनसे मैदान के सब जीव-जन्तु जल पीते हैं; जंगली गदहे भी अपनी प्यास बुझा लेते हैं।

भजन संहिता 104:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उनके पास आकाश के पक्षी बसेरा करते, और डालियों के बीच में से बोलते हैं। (मत्ती 13:32)

भजन संहिता 104:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तू अपनी अटारियों में से पहाड़ों को सींचता है, तेरे कामों के फल से पृथ्वी तृप्त रहती है।

भजन संहिता 104:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तू पशुओं के लिये घास, और मनुष्यों के काम के लिये अन्न आदि उपजाता है, और इस रीति भूमि से वह भोजन-वस्तुएँ उत्‍पन्‍न करता है

भजन संहिता 104:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और दाखमधु जिससे मनुष्य का मन आनन्दित होता है, और तेल जिससे उसका मुख चमकता है, और अन्न जिससे वह सम्भल जाता है।

भजन संहिता 104:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा के वृक्ष तृप्त रहते हैं, अर्थात् लबानोन के देवदार जो उसी के लगाए हुए हैं।

भजन संहिता 104:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उनमें चिड़ियाँ अपने घोंसले बनाती हैं; सारस का बसेरा सनोवर के वृक्षों में होता है।

भजन संहिता 104:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ऊँचे पहाड़ जंगली बकरों के लिये हैं; और चट्टानें शापानों के शरणस्थान हैं।

भजन संहिता 104:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसने नियत समयों के लिये चन्द्रमा को बनाया है*; सूर्य अपने अस्त होने का समय जानता है।

भजन संहिता 104:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तू अंधकार करता है, तब रात हो जाती है; जिसमें वन के सब जीव-जन्तु घूमते-फिरते हैं।

भजन संहिता 104:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जवान सिंह अहेर के लिये गर्जते हैं, और परमेश्‍वर से अपना आहार माँगते हैं।

भजन संहिता 104:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सूर्य उदय होते ही वे चले जाते हैं और अपनी माँदों में विश्राम करते हैं।

भजन संहिता 104:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब मनुष्य अपने काम के लिये और संध्या तक परिश्रम करने के लिये निकलता है।

भजन संहिता 104:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हे यहोवा, तेरे काम अनगिनत हैं! इन सब वस्तुओं को तूने बुद्धि से बनाया है; पृथ्वी तेरी सम्पत्ति से परिपूर्ण है।

भजन संहिता 104:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इसी प्रकार समुद्र बड़ा और बहुत ही चौड़ा है, और उसमें अनगिनत जलचर जीव-जन्तु, क्या छोटे, क्या बड़े भरे पड़े हैं।

भजन संहिता 104:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसमें जहाज भी आते जाते हैं, और लिव्यातान भी जिसे तूने वहाँ खेलने के लिये बनाया है।

भजन संहिता 104:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इन सब को तेरा ही आसरा है, कि तू उनका आहार समय पर दिया करे।

भजन संहिता 104:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तू उन्हें देता है, वे चुन लेते हैं; तू अपनी मुट्ठी खोलता है और वे उत्तम पदार्थों से तृप्त होते हैं।

भजन संहिता 104:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तू मुख फेर लेता है, और वे घबरा जाते हैं; तू उनकी साँस ले लेता है, और उनके प्राण छूट जाते हैं और मिट्टी में फिर मिल जाते हैं।

भजन संहिता 104:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर तू अपनी ओर से साँस भेजता है, और वे सिरजे जाते हैं; और तू धरती को नया कर देता है*।

भजन संहिता 104:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा की महिमा सदा काल बनी रहे, यहोवा अपने कामों से आनन्दित होवे!

भजन संहिता 104:32 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसकी दृष्टि ही से पृथ्वी काँप उठती है, और उसके छूते ही पहाड़ों से धुआँ निकलता है।

भजन संहिता 104:33 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मैं जीवन भर यहोवा का गीत गाता रहूँगा; जब तक मैं बना रहूँगा तब तक अपने परमेश्‍वर का भजन गाता रहूँगा।

भजन संहिता 104:34 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मेरे सोच-विचार उसको प्रिय लगे, क्योंकि मैं तो यहोवा के कारण आनन्दित रहूँगा।

भजन संहिता 104:35 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
पापी लोग पृथ्वी पर से मिट जाएँ, और दुष्ट लोग आगे को न रहें! हे मेरे मन यहोवा को धन्य कह! यहोवा की स्तुति करो!

Available Bible Translations

American Standard Version
Psalms 104 (ASV) »
King James Version
Psalms 104 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Psalms 104 (GW) »
World English Bible
Psalms 104 (WEB) »
Louis Segond 1910
Psaumes 104 (LSG) »
Luther Bibel 1912
Psalm 104 (LUTH1912) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਜ਼ਬੂਰ 104 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
গীতমালা 104 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
சங்கீதங்கள் 104 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
स्तोत्रसंहिता 104 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
కీర్తన 104 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
ગીતશાસ્ત્ર 104 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಕೀರ್ತನೆಗಳು 104 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
اَلْمَزَامِيرُ 104 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
תהלים 104 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Salmos 104 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Thánh Thi 104 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Salmos 104 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Salmi 104 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
诗 篇 104 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
詩 篇 104 (CUVT) »
Bibla e Shenjtë
Psalmet 104 (ALB) »
Svenska Bibeln 1917
Psaltaren 104 (SV1917) »
Библия на русском
Псалтирь 104 (RUSV) »
Українська Біблія
Псалми 104 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Zsoltárok 104 (KAR) »
Българска Библия
Псалми 104 (BULG) »
聖書 日本語
詩篇 104 (JPN) »
Kitaabka Quduuska Ah
Sabuurradii 104 (SOM) »
De Heilige Schrift
Psalmen 104 (NLD) »
Dansk Bibel 1871
Salme 104 (DA1871) »

HINIRV Book Selection List