उत्पत्ति Chapter 11 HINIRV Bible Verse Images

उत्पत्ति 11 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share उत्पत्ति 11 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


उत्पत्ति 11:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सारी पृथ्वी पर एक ही भाषा, और एक ही बोली थी।

उत्पत्ति 11:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उस समय लोग पूर्व की ओर चलते-चलते शिनार देश में एक मैदान पाकर उसमें बस गए।

उत्पत्ति 11:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब वे आपस में कहने लगे, “आओ, हम ईटें बना-बनाकर भली-भाँति आग में पकाएँ।” और उन्होंने पत्थर के स्थान पर ईंट से, और मिट्टी के गारे के स्थान में चूने से काम लिया।

उत्पत्ति 11:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर उन्होंने कहा, “आओ, हम एक नगर और एक मीनार बना लें, जिसकी चोटी आकाश से बातें करे, इस प्रकार से हम अपना नाम करें, ऐसा न हो कि हमको सारी पृथ्वी पर फैलना पड़े।”

उत्पत्ति 11:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब लोग नगर और गुम्मट बनाने लगे; तब उन्हें देखने के लिये यहोवा उतर आया।

उत्पत्ति 11:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और यहोवा ने कहा, “मैं क्या देखता हूँ, कि सब एक ही दल के हैं और भाषा भी उन सब की एक ही है, और उन्होंने ऐसा ही काम भी आरम्भ किया; और अब जो कुछ वे करने का यत्न करेंगे, उसमें से कुछ भी उनके लिये अनहोना न होगा।

उत्पत्ति 11:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इसलिए आओ, हम उतर कर उनकी भाषा में बड़ी गड़बड़ी डालें, कि वे एक दूसरे की बोली को न समझ सके।”

उत्पत्ति 11:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इस प्रकार यहोवा ने उनको वहाँ से सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया*; और उन्होंने उस नगर का बनाना छोड़ दिया।

उत्पत्ति 11:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इस कारण उस नगर का नाम बाबेल पड़ा; क्योंकि सारी पृथ्वी की भाषा में जो गड़बड़ी है, वह यहोवा ने वहीं डाली, और वहीं से यहोवा ने मनुष्यों को सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया।

उत्पत्ति 11:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
शेम की वंशावली यह है। जल-प्रलय के दो वर्ष पश्चात् जब शेम एक सौ वर्ष का हुआ, तब उसने अर्पक्षद को जन्म दिया।

उत्पत्ति 11:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और अर्पक्षद ने जन्म के पश्चात् शेम पाँच सौ वर्ष जीवित रहा; और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्‍पन्‍न हुईं।

उत्पत्ति 11:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब अर्पक्षद पैंतीस वर्ष का हुआ, तब उसने शेलह को जन्म दिया।

उत्पत्ति 11:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और शेलह के जन्म के पश्चात् अर्पक्षद चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्‍पन्‍न हुईं।

उत्पत्ति 11:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब शेलह तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा एबेर का जन्म हुआ।

उत्पत्ति 11:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और एबेर के जन्म के पश्चात् शेलह चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्‍पन्‍न हुईं।

उत्पत्ति 11:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब एबेर चौंतीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा पेलेग का जन्म हुआ।

उत्पत्ति 11:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और पेलेग के जन्म के पश्चात् एबेर चार सौ तीस वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्‍पन्‍न हुईं।

उत्पत्ति 11:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब पेलेग तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा रू का जन्म हुआ।

उत्पत्ति 11:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और रू के जन्म के पश्चात् पेलेग दो सौ नौ वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्‍पन्‍न हुईं।

उत्पत्ति 11:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब रू बत्तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा सरूग का जन्म हुआ।

उत्पत्ति 11:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और सरूग के जन्म के पश्चात् रू दो सौ सात वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्‍पन्‍न हुईं।

उत्पत्ति 11:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब सरूग तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा नाहोर का जन्म हुआ।

उत्पत्ति 11:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और नाहोर के जन्म के पश्चात् सरूग दो सौ वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्‍पन्‍न हुईं।

उत्पत्ति 11:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब नाहोर उनतीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा तेरह का जन्म हुआ;

उत्पत्ति 11:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और तेरह के जन्म के पश्चात् नाहोर एक सौ उन्नीस वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्‍पन्‍न हुईं।

उत्पत्ति 11:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब तक तेरह सत्तर वर्ष का हुआ, तब तक उसके द्वारा अब्राम, और नाहोर, और हारान उत्‍पन्‍न हुए।

उत्पत्ति 11:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तेरह की वंशावली यह है: तेरह ने अब्राम, और नाहोर, और हारान को जन्म दिया; और हारान ने लूत को जन्म दिया।

उत्पत्ति 11:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और हारान अपने पिता के सामने ही, कसदियों के ऊर नाम नगर में, जो उसकी जन्म-भूमि थी, मर गया।

उत्पत्ति 11:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अब्राम और नाहोर दोनों ने विवाह किया। अब्राम की पत्‍नी का नाम सारै, और नाहोर की पत्‍नी का नाम मिल्का था। यह उस हारान की बेटी थी, जो मिल्का और यिस्का दोनों का पिता था।

उत्पत्ति 11:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सारै तो बाँझ थी*; उसके सन्तान न हुई।

उत्पत्ति 11:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और तेरह अपना पुत्र अब्राम, और अपना पोता लूत, जो हारान का पुत्र था, और अपनी बहू सारै, जो उसके पुत्र अब्राम की पत्‍नी थी, इन सभी को लेकर कसदियों के ऊर नगर से निकल कनान देश जाने को चला; पर हारान नामक देश में पहुँचकर वहीं रहने लगा।

उत्पत्ति 11:32 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब तेरह दो सौ पाँच वर्ष का हुआ, तब वह हारान देश में मर गया।

Available Bible Translations

American Standard Version (ASV)
Genesis 11 (ASV) »
King James Version (KJV)
Genesis 11 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Genesis 11 (GW) »
Berean Bible (BSB)
Genesis 11 (BSB) »
World English Bible (WEB)
Genesis 11 (WEB) »
French Bible (LSG)
Genèse 11 (LSG) »
German Bible (LUTH1912)
Genesis 11 (LUTH1912) »
Bengali Bible (BENIRV)
আদি 11 (BENIRV) »
Hebrew Bible (HEB)
בראשית 11 (HEB) »
Portuguese Bible (BSL)
Gênesis 11 (BSL) »
Vietnamese Bible (VIE)
Sáng Thế 11 (VIE) »
Spanish Bible (RVA)
Génesis 11 (RVA) »
Italian Bible (RIV)
Genesi 11 (RIV) »
Chinese Simplified (CUVS)
创 世 纪 11 (CUVS) »
Chinese Traditional (CUVT)
創 世 記 11 (CUVT) »
Albanian Bible (ALB)
Zanafilla 11 (ALB) »
Swedish Bible (SV1917)
1 Mosebok 11 (SV1917) »
Russian Bible (RUSV)
Бытие 11 (RUSV) »
Ukrainian Bible (UKR)
Буття 11 (UKR) »
Hungarian Bible (KAR)
1 Mózes 11 (KAR) »
Bulgarian Bible (BULG)
Битие 11 (BULG) »
Japanese Bible (JPN)
創世記 11 (JPN) »
Norwegian Bible (NORSK)
1 Mosebok 11 (NORSK) »

उत्पत्ति (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List