नहेम्याह Chapter 7 HINIRV Bible Verse Images

नहेम्याह 7 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नहेम्याह 7 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नहेम्याह 7:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब शहरपनाह बन गई, और मैंने उसके फाटक खड़े किए, और द्वारपाल, और गवैये, और लेवीय लोग ठहराये गए,

नहेम्याह 7:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब मैंने अपने भाई हनानी और राजगढ़ के हाकिम हनन्याह को यरूशलेम का अधिकारी ठहराया, क्योंकि यह सच्चा पुरुष और बहुतेरों से अधिक परमेश्‍वर का भय माननेवाला था।

नहेम्याह 7:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और मैंने उनसे कहा, “जब तक धूप कड़ी न हो*, तब तक यरूशलेम के फाटक न खोले जाएँ और जब पहरुए पहरा देते रहें, तब ही फाटक बन्द किए जाएँ और बेंड़े लगाए जाएँ। फिर यरूशलेम के निवासियों में से तू रखवाले ठहरा जो अपना-अपना पहरा अपने-अपने घर के सामने दिया करें।”

नहेम्याह 7:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
नगर तो लम्बा चौड़ा था, परन्तु उसमें लोग थोड़े थे*, और घर नहीं बने थे।

नहेम्याह 7:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब मेरे परमेश्‍वर ने मेरे मन में यह उपजाया कि रईसों, हाकिमों और प्रजा के लोगों को इसलिए इकट्ठे करूँ, कि वे अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार गिने जाएँ। और मुझे पहले पहल यरूशलेम को आए हुओं का वंशावलीपत्र मिला, और उसमें मैंने यह लिखा हुआ पाया

नहेम्याह 7:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जिनको बाबेल का राजा, नबूकदनेस्सर बन्दी बना करके ले गया था, उनमें से प्रान्त के जो लोग बँधुआई से छूटकर, यरूशलेम और यहूदा के अपने-अपने नगर को आए।

नहेम्याह 7:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वे जरुब्बाबेल, येशू, नहेम्याह, अजर्याह, राम्याह, नहमानी, मोर्दकै, बिलशान, मिस्पेरेत, बिगवै, नहूम और बानाह के संग आए। इस्राएली प्रजा के लोगों की गिनती यह है:

नहेम्याह 7:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
परोश की सन्तान दो हजार एक सौ बहत्तर,

नहेम्याह 7:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
शपत्याह की सन्तान तीन सौ बहत्तर,

नहेम्याह 7:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आरह की सन्तान छः सौ बावन।

नहेम्याह 7:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
पहत्मोआब की सन्तान याने येशू और योआब की सन्तान, दो हजार आठ सौ अठारह।

नहेम्याह 7:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
एलाम की सन्तान बारह सौ चौवन,

नहेम्याह 7:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जत्तू की सन्तान आठ सौ पैंतालीस।

नहेम्याह 7:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जक्कई की सन्तान सात सौ साठ।

नहेम्याह 7:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बिन्नूई की सन्तान छः सौ अड़तालीस।

नहेम्याह 7:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बेबै की सन्तान छः सौ अट्ठाईस।

नहेम्याह 7:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अजगाद की सन्तान दो हजार तीन सौ बाईस।

नहेम्याह 7:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अदोनीकाम की सन्तान छः सौ सड़सठ।

नहेम्याह 7:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बिगवै की सन्तान दो हजार सड़सठ।

नहेम्याह 7:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आदीन की सन्तान छः सौ पचपन।

नहेम्याह 7:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हिजकिय्याह की सन्तान आतेर के वंश में से अट्ठानवे।

नहेम्याह 7:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हाशूम, की सन्तान तीन सौ अट्ठाईस।

नहेम्याह 7:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बेसै की सन्तान तीन सौ चौबीस।

नहेम्याह 7:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हारीफ की सन्तान एक सौ बारह।

नहेम्याह 7:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
गिबोन के लोग पंचानबे।

नहेम्याह 7:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बैतलहम और नतोपा के मनुष्य एक सौ अट्ठासी।

नहेम्याह 7:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अनातोत के मनुष्य एक सौ अट्ठाईस।

नहेम्याह 7:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बेतजमावत के मनुष्य बयालीस।

नहेम्याह 7:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
किर्यत्यारीम, कपीरा, और बेरोत के मनुष्य सात सौ तैंतालीस।

नहेम्याह 7:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
रामाह और गेबा के मनुष्य छः सौ इक्कीस।

नहेम्याह 7:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मिकमाश के मनुष्य एक सौ बाईस।

नहेम्याह 7:32 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बेतेल और आई के मनुष्य एक सौ तेईस।

नहेम्याह 7:33 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दूसरे नबो के मनुष्य बावन।

नहेम्याह 7:34 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दूसरे एलाम की सन्तान बारह सौ चौवन।

नहेम्याह 7:35 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हारीम की सन्तान तीन सौ बीस।

नहेम्याह 7:36 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यरीहो के लोग तीन सौ पैंतालीस।

नहेम्याह 7:37 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लोद हादीद और ओनो के लोग सात सौ इक्कीस।

नहेम्याह 7:38 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सना के लोग तीन हजार नौ सौ तीस।

नहेम्याह 7:39 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर याजक अर्थात् येशू के घराने में से यदायाह की सन्तान नौ सौ तिहत्तर।

नहेम्याह 7:40 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इम्मेर की सन्तान एक हजार बावन।

नहेम्याह 7:41 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
पशहूर की सन्तान बारह सौ सैंतालीस।

नहेम्याह 7:42 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हारीम की सन्तान एक हजार सत्रह।

नहेम्याह 7:43 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर लेवीय ये थेः होदवा के वंश में से कदमीएल की सन्तान येशू की सन्तान चौहत्तर।

नहेम्याह 7:44 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर गवैये ये थेः आसाप की सन्तान एक सौ अड़तालीस।

नहेम्याह 7:45 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर द्वारपाल ये थेः शल्लूम की सन्तान, आतेर की सन्तान, तल्मोन की सन्तान, अक्कूब की सन्तान, हतीता की सन्तान, और शोबै की सन्तान, जो सब मिलकर एक सौ अड़तीस हुए।

नहेम्याह 7:46 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर नतीन अर्थात् सीहा की सन्तान, हसूपा की सन्तान, तब्बाओत की सन्तान,

नहेम्याह 7:47 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
केरोस की सन्तान, सीआ की सन्तान, पादोन की सन्तान,

नहेम्याह 7:48 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लबाना की सन्तान, हगाबा की सन्तान, शल्मै की सन्तान।

नहेम्याह 7:49 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हानान की सन्तान, गिद्देल की सन्तान, गहर की सन्तान,

नहेम्याह 7:50 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
रायाह की सन्तान, रसीन की सन्तान, नकोदा की सन्तान,

नहेम्याह 7:51 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
गज्जाम की सन्तान, उज्जा की सन्तान, पासेह की सन्तान,

नहेम्याह 7:52 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बेसै की सन्तान, मूनीम की सन्तान, नपूशस की सन्तान,

नहेम्याह 7:53 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बकबूक की सन्तान, हकूपा की सन्तान, हर्हूर की सन्तान,

नहेम्याह 7:54 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बसलीत की सन्तान, महीदा की सन्तान, हर्शा की सन्तान,

नहेम्याह 7:55 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बर्कोस की सन्तान, सीसरा की सन्तान, तेमह की सन्तान,

नहेम्याह 7:56 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
नसीह की सन्तान, और हतीपा की सन्तान।

नहेम्याह 7:57 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फिर सुलैमान के दासों की सन्तान: सोतै की सन्तान, सोपेरेत की सन्तान, परीदा की सन्तान,

नहेम्याह 7:58 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
याला की सन्तान, दर्कोन की सन्तान, गिद्देल की सन्तान,

नहेम्याह 7:59 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
शपत्याह की सन्तान, हत्तील की सन्तान, पोकरेत-सबायीम की सन्तान, और आमोन की सन्तान।

नहेम्याह 7:60 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
नतीन और सुलैमान के दासों की सन्तान मिलाकर तीन सौ बानवे थे।

नहेम्याह 7:61 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और ये वे हैं, जो तेल्मेलाह, तेलहर्शा, करूब, अद्दोन, और इम्मेर से यरूशलेम को गए, परन्तु अपने-अपने पितरों के घराने और वंशावली न बता सके, कि इस्राएल के हैं, या नहीं

नहेम्याह 7:62 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दलायाह की सन्तान, तोबियाह की सन्तान, और नकोदा की सन्तान, जो सब मिलाकर छः सौ बयालीस थे।

नहेम्याह 7:63 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और याजकों में से होबायाह की सन्तान, हक्कोस की सन्तान, और बर्जिल्लै की सन्तान, जिस ने गिलादी बर्जिल्लै की बेटियों में से एक से विवाह कर लिया, और उन्हीं का नाम रख लिया था।

नहेम्याह 7:64 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इन्होंने अपना-अपना वंशावलीपत्र और अन्य वंशावलीपत्रों में ढूँढ़ा, परन्तु न पाया, इसलिए वे अशुद्ध ठहरकर याजकपद से निकाले गए।

नहेम्याह 7:65 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और अधिपति* ने उनसे कहा, कि जब तक ऊरीम और तुम्मीम धारण करनेवाला कोई याजक न उठे, तब तक तुम कोई परमपवित्र वस्तु खाने न पाओगे।

नहेम्याह 7:66 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
पूरी मण्डली के लोग मिलाकर बयालीस हजार तीन सौ साठ ठहरे।

नहेम्याह 7:67 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इनको छोड़ उनके सात हजार तीन सौ सैंतीस दास-दासियाँ, और दो सौ पैंतालीस गानेवाले और गानेवालियाँ थीं।

नहेम्याह 7:68 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उनके घोड़े सात सौ छत्तीस, खच्चर दो सौ पैंतालीस,

नहेम्याह 7:69 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ऊँट चार सौ पैंतीस और गदहे छः हजार सात सौ बीस थे।

नहेम्याह 7:70 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और पितरों के घरानों के कई एक मुख्य पुरुषों ने काम के लिये दान दिया। अधिपति* ने तो चन्दे में हजार दर्कमोन सोना, पचास कटोरे और पाँच सौ तीस याजकों के अंगरखे दिए।

नहेम्याह 7:71 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और पितरों के घरानों के कई मुख्य-मुख्य पुरुषों ने उस काम के चन्दे में बीस हजार दर्कमोन सोना और दो हजार दो सौ माने चाँदी दी।

नहेम्याह 7:72 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और शेष प्रजा ने जो दिया, वह बीस हजार दर्कमोन सोना, दो हजार माने चाँदी और सड़सठ याजकों के अंगरखे हुए।

नहेम्याह 7:73 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
इस प्रकार याजक, लेवीय, द्वारपाल, गवैये, प्रजा के कुछ लोग और नतीन और सब इस्राएली अपने-अपने नगर में बस गए।

Available Bible Translations

American Standard Version
Nehemiah 7 (ASV) »
King James Version
Nehemiah 7 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Nehemiah 7 (GW) »
World English Bible
Nehemiah 7 (WEB) »
Louis Segond 1910
Néhémie 7 (LSG) »
Luther Bibel 1912
Nehemia 7 (LUTH1912) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਨਹਮਯਾਹ 7 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
নহিমিয়া 7 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
நெகேமியா 7 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
नहेम्या 7 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
నెహెమ్యా 7 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
નહેમ્યા 7 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ನೆಹೆಮೀಯನು 7 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
نَحَمْيَا 7 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
נחמיה 7 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Neemias 7 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Nê-hê-mi-a 7 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Nehemías 7 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Neemia 7 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
尼 希 米 记 7 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
尼 希 米 記 7 (CUVT) »
Bibla e Shenjtë
Nehemia 7 (ALB) »
Svenska Bibeln 1917
Nehemja 7 (SV1917) »
Библия на русском
Неемия 7 (RUSV) »
Українська Біблія
Неемія 7 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Nehémiás 7 (KAR) »
Българска Библия
Неемия 7 (BULG) »
Det Norsk Bibel
Nehemja 7 (NORSK) »
Biblia Takatifu
Nehemia 7 (SWHULB) »
Kitaabka Quduuska Ah
Nexemyaah 7 (SOM) »
De Heilige Schrift
Nehemia 7 (NLD) »
Dansk Bibel 1871
Nehemias 7 (DA1871) »

नहेम्याह (HINIRV) Chapter Selection

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13

HINIRV Book Selection List