नीतिवचन Chapter 8 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 8 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 8 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 8:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्या बुद्धि नहीं पुकारती है? क्या समझ ऊँचे शब्द से नहीं बोलती है?

नीतिवचन 8:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धि तो मार्ग के ऊँचे स्थानों पर, और चौराहों में खड़ी होती है*;

नीतिवचन 8:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
फाटकों के पास नगर के पैठाव में, और द्वारों ही में वह ऊँचे स्वर से कहती है,

नीतिवचन 8:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
“हे लोगों, मैं तुम को पुकारती हूँ, और मेरी बातें सब मनुष्यों के लिये हैं।

नीतिवचन 8:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हे भोलों, चतुराई सीखो; और हे मूर्खों, अपने मन में समझ लो

नीतिवचन 8:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सुनो, क्योंकि मैं उत्तम बातें कहूँगी, और जब मुँह खोलूँगी, तब उससे सीधी बातें निकलेंगी;

नीतिवचन 8:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्योंकि मुझसे सच्चाई की बातों का वर्णन होगा; दुष्टता की बातों से मुझ को घृणा आती है।

नीतिवचन 8:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मेरे मुँह की सब बातें धर्म की होती हैं, उनमें से कोई टेढ़ी या उलट फेर की बात नहीं निकलती है।

नीतिवचन 8:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
समझवाले के लिये वे सब सहज, और ज्ञान प्राप्त करनेवालों के लिये अति सीधी हैं।

नीतिवचन 8:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
चाँदी नहीं, मेरी शिक्षा ही को चुन लो, और उत्तम कुन्दन से बढ़कर ज्ञान को ग्रहण करो।

नीतिवचन 8:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्योंकि बुद्धि, बहुमूल्य रत्नों से भी अच्छी है, और सारी मनभावनी वस्तुओं में कोई भी उसके तुल्य नहीं है।

नीतिवचन 8:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मैं जो बुद्धि हूँ, और मैं चतुराई में वास करती हूँ*, और ज्ञान और विवेक को प्राप्त करती हूँ।

नीतिवचन 8:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा का भय मानना बुराई से बैर रखना है। घमण्ड और अहंकार, बुरी चाल से, और उलट फेर की बात से मैं बैर रखती हूँ।

नीतिवचन 8:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उत्तम युक्ति, और खरी बुद्धि मेरी ही है, मुझ में समझ है, और पराक्रम भी मेरा है।

नीतिवचन 8:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मेरे ही द्वारा राजा राज्य करते हैं, और अधिकारी धर्म से शासन करते हैं; (रोमियों. 13:1)

नीतिवचन 8:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मेरे ही द्वारा राजा, हाकिम और पृथ्वी के सब न्यायी शासन करते हैं।

नीतिवचन 8:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो मुझसे प्रेम रखते हैं, उनसे मैं भी प्रेम रखती हूँ, और जो मुझ को यत्न से तड़के उठकर खोजते हैं, वे मुझे पाते हैं।

नीतिवचन 8:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धन और प्रतिष्ठा, शाश्‍वत धन और धार्मिकता मेरे पास हैं।

नीतिवचन 8:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मेरा फल शुद्ध सोने से, वरन् कुन्दन से भी उत्तम है, और मेरी उपज उत्तम चाँदी से अच्छी है।

नीतिवचन 8:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मैं धर्म के मार्ग में, और न्याय की डगरों के बीच में चलती हूँ,

नीतिवचन 8:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जिससे मैं अपने प्रेमियों को धन-सम्‍पत्ति का भागी करूँ, और उनके भण्डारों को भर दूँ।

नीतिवचन 8:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
“यहोवा ने मुझे काम करने के आरम्भ में, वरन् अपने प्राचीनकाल के कामों से भी पहले उत्‍पन्‍न किया*।

नीतिवचन 8:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मैं सदा से वरन् आदि ही से पृथ्वी की सृष्टि से पहले ही से ठहराई गई हूँ।

नीतिवचन 8:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब न तो गहरा सागर था, और न जल के सोते थे, तब ही से मैं उत्‍पन्‍न हुई।

नीतिवचन 8:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब पहाड़ और पहाड़ियाँ स्थिर न की गई थीं, तब ही से मैं उत्‍पन्‍न हुई। (यूह. 1:1,2, यूह. 17:24, कुलुस्सियों. 1:17)

नीतिवचन 8:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब यहोवा ने न तो पृथ्वी और न मैदान, न जगत की धूलि के परमाणु बनाए थे, इनसे पहले मैं उत्‍पन्‍न हुई।

नीतिवचन 8:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब उसने आकाश को स्थिर किया, तब मैं वहाँ थी, जब उसने गहरे सागर के ऊपर आकाशमण्डल ठहराया,

नीतिवचन 8:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब उसने आकाशमण्डल को ऊपर से स्थिर किया, और गहरे सागर के सोते फूटने लगे,

नीतिवचन 8:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब उसने समुद्र की सीमा ठहराई, कि जल उसकी आज्ञा का उल्लंघन न कर सके, और जब वह पृथ्वी की नींव की डोरी लगाता था,

नीतिवचन 8:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब मैं प्रधान कारीगर के समान उसके पास थी; और प्रतिदिन मैं उसकी प्रसन्नता थी, और हर समय उसके सामने आनन्दित रहती थी।

नीतिवचन 8:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मैं उसकी बसाई हुई पृथ्वी से प्रसन्‍न थी और मेरा सुख मनुष्यों की संगति से होता था।

नीतिवचन 8:32 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
“इसलिए अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो; क्या ही धन्य हैं वे जो मेरे मार्ग को पकड़े रहते हैं।

नीतिवचन 8:33 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
शिक्षा को सुनो, और बुद्धिमान हो जाओ, उसको अनसुना न करो।

नीतिवचन 8:34 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो मेरी सुनता, वरन् मेरी डेवढ़ी पर प्रतिदिन खड़ा रहता, और मेरे द्वारों के खम्भों के पास दृष्टि लगाए रहता है।

नीतिवचन 8:35 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्योंकि जो मुझे पाता है, वह जीवन को पाता है, और यहोवा उससे प्रसन्‍न होता है।

नीतिवचन 8:36 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
परन्तु जो मुझे ढूँढ़ने में विफल होता है, वह अपने ही पर उपद्रव करता है; जितने मुझसे बैर रखते, वे मृत्यु से प्रीति रखते हैं।”

Available Bible Translations

American Standard Version
Proverbs 8 (ASV) »
King James Version
Proverbs 8 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 8 (GW) »
World English Bible
Proverbs 8 (WEB) »
Louis Segond 1910
Proverbes 8 (LSG) »
Luther Bibel 1912
Sprüche 8 (LUTH1912) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਕਹਾਉਤਾਂ 8 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
হিতোপদেশ 8 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
நீதிமொழிகள் 8 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
नीतिसूत्रे 8 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
సామెత 8 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
નીતિવચનો 8 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಜ್ಞಾನೋಕ್ತಿಗಳು 8 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
أَمْثَالٌ 8 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
משלי 8 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Provérbios 8 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Châm Ngôn 8 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Proverbios 8 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Proverbi 8 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
箴 言 8 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
箴 言 8 (CUVT) »
Библия на русском
Притчи 8 (RUSV) »
Українська Біблія
Екклезіяст 8 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Példabeszédek 8 (KAR) »
Българска Библия
Притчи 8 (BULG) »
聖書 日本語
箴言 8 (JPN) »
Biblia Takatifu
Mithali 8 (SWHULB) »
Kitaabka Quduuska Ah
Maahmaahyadii 8 (SOM) »
De Heilige Schrift
Spreuken 8 (NLD) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List