नीतिवचन Chapter 19 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 19 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 19 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 19:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो निर्धन खराई से चलता है, वह उस मूर्ख से उत्तम है जो टेढ़ी बातें बोलता है।

नीतिवचन 19:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मनुष्य का ज्ञानरहित रहना अच्छा नहीं, और जो उतावली से दौड़ता है वह चूक जाता है।

नीतिवचन 19:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्खता के कारण मनुष्य का मार्ग टेढ़ा होता है, और वह मन ही मन यहोवा से चिढ़ने लगता है।

नीतिवचन 19:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धनी के तो बहुत मित्र हो जाते हैं, परन्तु कंगाल के मित्र उससे अलग हो जाते हैं।

नीतिवचन 19:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह न बचेगा।

नीतिवचन 19:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उदार मनुष्य को बहुत से लोग मना लेते हैं, और दानी पुरुष का मित्र सब कोई बनता है।

नीतिवचन 19:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब निर्धन के सब भाई उससे बैर रखते हैं, तो निश्चय है कि उसके मित्र उससे दूर हो जाएँ। वह बातें करते हुए उनका पीछा करता है, परन्तु उनको नहीं पाता।

नीतिवचन 19:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो बुद्धि प्राप्त करता, वह अपने प्राण को प्रेमी ठहराता है; और जो समझ को रखे रहता है उसका कल्याण होता है।

नीतिवचन 19:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
झूठा साक्षी निर्दोष नहीं ठहरता, और जो झूठ बोला करता है, वह नाश होता है।

नीतिवचन 19:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब सुख में रहना मूर्ख को नहीं फबता, तो हाकिमों पर दास का प्रभुता करना कैसे फबे!

नीतिवचन 19:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो मनुष्य बुद्धि से चलता है वह विलम्ब से क्रोध करता है, और अपराध को भुलाना उसको शोभा देता है।

नीतिवचन 19:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा का क्रोध सिंह की गर्जन के समान है, परन्तु उसकी प्रसन्नता घास पर की ओस के तुल्य होती है।

नीतिवचन 19:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख पुत्र पिता के लिये विपत्ति है, और झगड़ालू पत्‍नी सदा टपकने* वाले जल के समान हैं।

नीतिवचन 19:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
घर और धन पुरखाओं के भाग से, परन्तु बुद्धिमती पत्‍नी यहोवा ही से मिलती है।

नीतिवचन 19:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आलस से भारी नींद आ जाती है, और जो प्राणी ढिलाई से काम करता, वह भूखा ही रहता है।

नीतिवचन 19:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो आज्ञा को मानता, वह अपने प्राण की रक्षा करता है, परन्तु जो अपने चालचलन के विषय में निश्चिन्त रहता है, वह मर जाता है।

नीतिवचन 19:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो कंगाल पर अनुग्रह करता है, वह यहोवा को उधार देता है, और वह अपने इस काम का प्रतिफल पाएगा। (मत्ती 25:40)

नीतिवचन 19:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब तक आशा है तब तक अपने पुत्र की ताड़ना कर, जान-बूझकर उसको मार न डाल।

नीतिवचन 19:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो बड़ा क्रोधी है, उसे दण्ड उठाने दे; क्योंकि यदि तू उसे बचाए, तो बारम्बार बचाना पड़ेगा।

नीतिवचन 19:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सम्मति को सुन ले, और शिक्षा को ग्रहण कर, ताकि तू अपने अन्तकाल में बुद्धिमान ठहरे।

नीतिवचन 19:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मनुष्य के मन में बहुत सी कल्पनाएँ होती हैं*, परन्तु जो युक्ति यहोवा करता है, वही स्थिर रहती है।

नीतिवचन 19:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मनुष्‍य में निष्ठा सर्वोत्तम गुण है, और निर्धन जन झूठ बोलनेवाले से बेहतर है।

नीतिवचन 19:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा का भय मानने से जीवन बढ़ता है; और उसका भय माननेवाला ठिकाना पाकर सुखी रहता है; उस पर विपत्ति नहीं पड़ने की।

नीतिवचन 19:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आलसी अपना हाथ थाली में डालता है, परन्तु अपने मुँह तक कौर नहीं उठाता।

नीतिवचन 19:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ठट्ठा करनेवाले को मार, इससे भोला मनुष्य समझदार हो जाएगा; और समझवाले को डाँट, तब वह अधिक ज्ञान पाएगा।

नीतिवचन 19:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो पुत्र अपने बाप को उजाड़ता, और अपनी माँ को भगा देता है, वह अपमान और लज्जा का कारण होगा।

नीतिवचन 19:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हे मेरे पुत्र, यदि तू शिक्षा को सुनना छोड़ दे, तो तू ज्ञान की बातों से भटक जाएगा।

नीतिवचन 19:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अधर्मी साक्षी न्याय को उपहास में उड़ाता है, और दुष्ट लोग अनर्थ काम निगल लेते हैं।

नीतिवचन 19:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ठट्ठा करनेवालों के लिये दण्ड ठहराया जाता है, और मूर्खों की पीठ के लिये कोड़े हैं।

Available Bible Translations

American Standard Version
Proverbs 19 (ASV) »
King James Version
Proverbs 19 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 19 (GW) »
World English Bible
Proverbs 19 (WEB) »
Louis Segond 1910
Proverbes 19 (LSG) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਕਹਾਉਤਾਂ 19 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
হিতোপদেশ 19 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
நீதிமொழிகள் 19 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
नीतिसूत्रे 19 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
సామెత 19 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
નીતિવચનો 19 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಜ್ಞಾನೋಕ್ತಿಗಳು 19 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
أَمْثَالٌ 19 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
משלי 19 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Provérbios 19 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Châm Ngôn 19 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Proverbios 19 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Proverbi 19 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
箴 言 19 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
箴 言 19 (CUVT) »
Библия на русском
Притчи 19 (RUSV) »
Українська Біблія
Екклезіяст 19 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Példabeszédek 19 (KAR) »
Българска Библия
Притчи 19 (BULG) »
聖書 日本語
箴言 19 (JPN) »
Kitaabka Quduuska Ah
Maahmaahyadii 19 (SOM) »
De Heilige Schrift
Spreuken 19 (NLD) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List