नीतिवचन Chapter 21 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 21 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 21 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 21:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा का मन जल की धाराओं के समान यहोवा के हाथ में रहता है, जिधर वह चाहता उधर उसको मोड़ देता है।

नीतिवचन 21:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मनुष्य का सारा चालचलन अपनी दृष्टि में तो ठीक होता है, परन्तु यहोवा मन को जाँचता है,

नीतिवचन 21:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्म और न्याय करना, यहोवा को बलिदान से अधिक अच्छा लगता है।

नीतिवचन 21:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
चढ़ी आँखें, घमण्डी मन, और दुष्टों की खेती, तीनों पापमय हैं।

नीतिवचन 21:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कामकाजी की कल्पनाओं से केवल लाभ होता है, परन्तु उतावली करनेवाले को केवल घटती होती है।

नीतिवचन 21:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो धन झूठ के द्वारा प्राप्त हो, वह वायु से उड़ जानेवाला कुहरा है, उसके ढूँढ़नेवाले मृत्यु ही को ढूँढ़ते हैं।

नीतिवचन 21:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो उपद्रव दुष्ट लोग करते हैं, उससे उन्हीं का नाश होता है, क्योंकि वे न्याय का काम करने से इन्कार करते हैं।

नीतिवचन 21:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
पाप से लदे हुए मनुष्य का मार्ग बहुत ही टेढ़ा होता है, परन्तु जो पवित्र है, उसका कर्म सीधा होता है।

नीतिवचन 21:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लम्बे-चौड़े घर में झगड़ालू पत्‍नी के संग रहने से, छत के कोने पर रहना उत्तम है।

नीतिवचन 21:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्ट जन बुराई की लालसा जी से करता है, वह अपने पड़ोसी पर अनुग्रह की दृष्टि नहीं करता।

नीतिवचन 21:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब ठट्ठा करनेवाले को दण्ड दिया जाता है, तब भोला बुद्धिमान हो जाता है; और जब बुद्धिमान को उपदेश दिया जाता है, तब वह ज्ञान प्राप्त करता है।

नीतिवचन 21:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी जन दुष्टों के घराने पर बुद्धिमानी से विचार करता है, और परमेश्‍वर दुष्टों को बुराइयों में उलट देता है।

नीतिवचन 21:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो कंगाल की दुहाई पर कान न दे, वह आप पुकारेगा और उसकी सुनी न जाएगी।

नीतिवचन 21:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
गुप्त में दी हुई भेंट से क्रोध ठण्डा होता है, और चुपके से दी हुई घूस से बड़ी जलजलाहट भी थमती है।

नीतिवचन 21:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
न्याय का काम करना धर्मी को तो आनन्द, परन्तु अनर्थकारियों को विनाश ही का कारण जान पड़ता है।

नीतिवचन 21:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो मनुष्य बुद्धि के मार्ग से भटक जाए, उसका ठिकाना मरे हुओं के बीच में होगा।

नीतिवचन 21:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो रागरंग से प्रीति रखता है, वह कंगाल हो जाता है; और जो दाखमधु पीने और तेल लगाने से प्रीति रखता है, वह धनी नहीं होता।

नीतिवचन 21:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्ट जन धर्मी की छुड़ौती ठहरता है, और विश्वासघाती सीधे लोगों के बदले दण्ड भोगते हैं।

नीतिवचन 21:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
झगड़ालू और चिढ़नेवाली पत्‍नी के संग रहने से, जंगल में रहना उत्तम है।

नीतिवचन 21:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धिमान के घर में उत्तम धन और तेल पाए जाते हैं, परन्तु मूर्ख उनको उड़ा डालता है।

नीतिवचन 21:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो धर्म और कृपा का पीछा करता है*, वह जीवन, धर्म और महिमा भी पाता है।

नीतिवचन 21:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धिमान शूरवीरों के नगर पर चढ़कर, उनके बल को जिस पर वे भरोसा करते हैं, नाश करता है।

नीतिवचन 21:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपने मुँह को वश में रखता है वह अपने प्राण को विपत्तियों से बचाता है।

नीतिवचन 21:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अभिमान से रोष में आकर काम करता है, उसका नाम अभिमानी, और अहंकारी ठट्ठा करनेवाला पड़ता है।

नीतिवचन 21:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आलसी अपनी लालसा ही में मर जाता है, क्योंकि उसके हाथ काम करने से इन्कार करते हैं।

नीतिवचन 21:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कोई ऐसा है, जो दिन भर लालसा ही किया करता है, परन्तु धर्मी लगातार दान करता रहता है।

नीतिवचन 21:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्टों का बलिदान घृणित है; विशेष करके जब वह बुरे उद्देश्य के साथ लाता है।

नीतिवचन 21:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
झूठा साक्षी नाश हो जाएगा, परन्तु सच्चा साक्षी सदा स्थिर रहेगा।

नीतिवचन 21:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्ट मनुष्य अपना मुख कठोर करता है, और धर्मी अपनी चाल सीधी रखता है*।

नीतिवचन 21:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा के विरुद्ध न तो कुछ बुद्धि, और न कुछ समझ, न कोई युक्ति चलती है।

नीतिवचन 21:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
युद्ध के दिन के लिये घोड़ा तैयार तो होता है, परन्तु जय यहोवा ही से मिलती है।

Available Bible Translations

American Standard Version (ASV)
Proverbs 21 (ASV) »
King James Version (KJV)
Proverbs 21 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 21 (GW) »
Berean Bible (BSB)
Proverbs 21 (BSB) »
World English Bible (WEB)
Proverbs 21 (WEB) »
French Bible (LSG)
Proverbes 21 (LSG) »
German Bible (LUTH1912)
Sprüche 21 (LUTH1912) »
Telugu Bible (TELIRV)
సామెత 21 (TELIRV) »
Hebrew Bible (HEB)
משלי 21 (HEB) »
Portuguese Bible (BSL)
Provérbios 21 (BSL) »
Vietnamese Bible (VIE)
Châm Ngôn 21 (VIE) »
Spanish Bible (RVA)
Proverbios 21 (RVA) »
Italian Bible (RIV)
Proverbi 21 (RIV) »
Chinese Simplified (CUVS)
箴 言 21 (CUVS) »
Chinese Traditional (CUVT)
箴 言 21 (CUVT) »
Albanian Bible (ALB)
Fjalët e urta 21 (ALB) »
Swedish Bible (SV1917)
Ordspråksboken 21 (SV1917) »
Russian Bible (RUSV)
Притчи 21 (RUSV) »
Hungarian Bible (KAR)
Példabeszédek 21 (KAR) »
Bulgarian Bible (BULG)
Притчи 21 (BULG) »
Japanese Bible (JPN)
箴言 21 (JPN) »
Norwegian Bible (NORSK)
Salomos Ordspråk 21 (NORSK) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List