नीतिवचन Chapter 28 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 28 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 28 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 28:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्ट लोग जब कोई पीछा नहीं करता तब भी भागते हैं, परन्तु धर्मी लोग जवान सिंहों के समान निडर रहते हैं।

नीतिवचन 28:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
देश में पाप होने के कारण उसके हाकिम बदलते जाते हैं; परन्तु समझदार और ज्ञानी मनुष्य के द्वारा सुप्रबन्ध बहुत दिन के लिये बना रहेगा।

नीतिवचन 28:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो निर्धन पुरुष कंगालों पर अंधेर करता है, वह ऐसी भारी वर्षा के समान है जो कुछ भोजनवस्तु नहीं छोड़ती।

नीतिवचन 28:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो लोग व्यवस्था को छोड़ देते हैं, वे दुष्ट की प्रशंसा करते हैं, परन्तु व्यवस्था पर चलनेवाले उनका विरोध करते हैं।

नीतिवचन 28:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुरे लोग न्याय को नहीं समझ सकते, परन्तु यहोवा को ढूँढ़नेवाले सब कुछ समझते हैं।

नीतिवचन 28:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
टेढ़ी चाल चलनेवाले धनी मनुष्य से खराई से चलनेवाला निर्धन पुरुष ही उत्तम है।

नीतिवचन 28:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो व्यवस्था का पालन करता वह समझदार सुपूत होता है, परन्तु उड़ाऊ का संगी अपने पिता का मुँह काला करता है।

नीतिवचन 28:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपना धन ब्याज से बढ़ाता है*, वह उसके लिये बटोरता है जो कंगालों पर अनुग्रह करता है।

नीतिवचन 28:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपना कान व्यवस्था सुनने से मोड़ लेता है, उसकी प्रार्थना घृणित ठहरती है।

नीतिवचन 28:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो सीधे लोगों को भटकाकर कुमार्ग में ले जाता है वह अपने खोदे हुए गड्ढे में आप ही गिरता है; परन्तु खरे लोग कल्याण के भागी होते हैं।

नीतिवचन 28:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धनी पुरुष अपनी दृष्टि में बुद्धिमान होता है, परन्तु समझदार कंगाल उसका मर्म समझ लेता है।

नीतिवचन 28:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब धर्मी लोग जयवन्त होते हैं, तब बड़ी शोभा होती है; परन्तु जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं, तब मनुष्य अपने आप को छिपाता है।

नीतिवचन 28:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपने अपराध छिपा रखता है, उसका कार्य सफल नहीं होता, परन्तु जो उनको मान लेता और छोड़ भी देता है, उस पर दया की जाएगी। (1 यूह. 1:9)

नीतिवचन 28:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो मनुष्य निरन्तर प्रभु का भय मानता रहता है वह धन्य है; परन्तु जो अपना मन कठोर कर लेता है वह विपत्ति में पड़ता है।

नीतिवचन 28:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कंगाल प्रजा पर प्रभुता करनेवाला दुष्ट, गरजनेवाले सिंह और घूमनेवाले रीछ के समान है।

नीतिवचन 28:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह शासक जिसमें समझ की कमी हो, वह बहुत अंधेर करता है; और जो लालच का बैरी होता है वह दीर्घायु होता है।

नीतिवचन 28:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो किसी प्राणी की हत्या का अपराधी हो, वह भागकर गड्ढे में गिरेगा; कोई उसको न रोकेगा।

नीतिवचन 28:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो सिधाई से चलता है वह बचाया जाता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है वह अचानक गिर पड़ता है।

नीतिवचन 28:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपनी भूमि को जोता-बोया करता है, उसका तो पेट भरता है, परन्तु जो निकम्मे लोगों की संगति करता है वह कंगालपन से घिरा रहता है।

नीतिवचन 28:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सच्चे मनुष्य पर बहुत आशीर्वाद होते रहते हैं, परन्तु जो धनी होने में उतावली करता है, वह निर्दोष नहीं ठहरता।

नीतिवचन 28:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
पक्षपात करना अच्छा नहीं; और यह भी अच्छा नहीं कि रोटी के एक टुकड़े के लिए मनुष्य अपराध करे।

नीतिवचन 28:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लोभी जन धन प्राप्त करने में उतावली करता है, और नहीं जानता कि वह घटी में पड़ेगा। (1 तीमु. 6:9)

नीतिवचन 28:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो किसी मनुष्य को डाँटता है वह अन्त में चापलूसी करनेवाले से अधिक प्यारा हो जाता है।

नीतिवचन 28:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपने माँ-बाप को लूटकर कहता है कि कुछ अपराध नहीं, वह नाश करनेवाले का संगी ठहरता है।

नीतिवचन 28:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लालची मनुष्य झगड़ा मचाता है, और जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह हष्टपुष्ट हो जाता है*।

नीतिवचन 28:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपने ऊपर भरोसा रखता है, वह मूर्ख है; और जो बुद्धि से चलता है, वह बचता है।

नीतिवचन 28:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो निर्धन को दान देता है उसे घटी नहीं होती, परन्तु जो उससे दृष्टि फेर लेता है* वह श्राप पर श्राप पाता है।

नीतिवचन 28:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब दुष्ट लोग प्रबल होते हैं तब तो मनुष्य ढूँढ़े नहीं मिलते, परन्तु जब वे नाश हो जाते हैं, तब धर्मी उन्नति करते हैं।

Available Bible Translations

American Standard Version (ASV)
Proverbs 28 (ASV) »
King James Version (KJV)
Proverbs 28 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 28 (GW) »
Berean Bible (BSB)
Proverbs 28 (BSB) »
World English Bible (WEB)
Proverbs 28 (WEB) »
French Bible (LSG)
Proverbes 28 (LSG) »
German Bible (LUTH1912)
Sprüche 28 (LUTH1912) »
Telugu Bible (TELIRV)
సామెత 28 (TELIRV) »
Hebrew Bible (HEB)
משלי 28 (HEB) »
Portuguese Bible (BSL)
Provérbios 28 (BSL) »
Vietnamese Bible (VIE)
Châm Ngôn 28 (VIE) »
Spanish Bible (RVA)
Proverbios 28 (RVA) »
Italian Bible (RIV)
Proverbi 28 (RIV) »
Chinese Simplified (CUVS)
箴 言 28 (CUVS) »
Chinese Traditional (CUVT)
箴 言 28 (CUVT) »
Albanian Bible (ALB)
Fjalët e urta 28 (ALB) »
Swedish Bible (SV1917)
Ordspråksboken 28 (SV1917) »
Russian Bible (RUSV)
Притчи 28 (RUSV) »
Hungarian Bible (KAR)
Példabeszédek 28 (KAR) »
Bulgarian Bible (BULG)
Притчи 28 (BULG) »
Japanese Bible (JPN)
箴言 28 (JPN) »
Norwegian Bible (NORSK)
Salomos Ordspråk 28 (NORSK) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List