नीतिवचन Chapter 27 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 27 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 27 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 27:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कल के दिन के विषय में डींग मत मार, क्योंकि तू नहीं जानता कि दिन भर में क्या होगा। (याकू. 4:13-14)

नीतिवचन 27:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तेरी प्रशंसा और लोग करें तो करें, परन्तु तू आप न करना; दूसरा तुझे सराहे तो सराहे, परन्तु तू अपनी सराहना न करना।

नीतिवचन 27:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
पत्थर तो भारी है और रेत में बोझ है, परन्तु मूर्ख का क्रोध, उन दोनों से भी भारी है।

नीतिवचन 27:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्रोध की क्रूरता और प्रकोप की बाढ़, परन्तु ईर्ष्या के सामने कौन ठहर सकता है?

नीतिवचन 27:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
खुली हुई डाँट गुप्त प्रेम से उत्तम है।

नीतिवचन 27:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो घाव मित्र के हाथ से लगें वह विश्वासयोग्य हैं परन्तु बैरी अधिक चुम्बन करता है।

नीतिवचन 27:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सन्तुष्ट होने पर मधु का छत्ता भी फीका लगता है, परन्तु भूखे को सब कड़वी वस्तुएँ भी मीठी जान पड़ती हैं।

नीतिवचन 27:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
स्थान छोड़कर घूमनेवाला मनुष्य उस चिड़िया के समान है, जो घोंसला छोड़कर उड़ती फिरती है।

नीतिवचन 27:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे तेल और सुगन्ध से, वैसे ही मित्र के हृदय की मनोहर सम्मति से मन आनन्दित होता है।

नीतिवचन 27:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो तेरा और तेरे पिता का भी मित्र हो उसे न छोड़ना; और अपनी विपत्ति के दिन, अपने भाई के घर न जाना। प्रेम करनेवाला पड़ोसी, दूर रहनेवाले भाई से कहीं उत्तम है*।

नीतिवचन 27:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हे मेरे पुत्र, बुद्धिमान होकर* मेरा मन आनन्दित कर, तब मैं अपने निन्दा करनेवाले को उत्तर दे सकूँगा।

नीतिवचन 27:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धिमान मनुष्य विपत्ति को आती देखकर छिप जाता है; परन्तु भोले लोग आगे बढ़े चले जाते और हानि उठाते हैं।

नीतिवचन 27:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो पराए का उत्तरदायी हो उसका कपड़ा, और जो अनजान का उत्तरदायी हो उससे बन्धक की वस्तु ले-ले।

नीतिवचन 27:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो भोर को उठकर अपने पड़ोसी को ऊँचे शब्द से आशीर्वाद देता है, उसके लिये यह श्राप गिना जाता है।

नीतिवचन 27:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
झड़ी के दिन पानी का लगातार टपकना, और झगड़ालू पत्‍नी दोनों एक से हैं;

नीतिवचन 27:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो उसको रोक रखे, वह वायु को भी रोक रखेगा और दाहिने हाथ से वह तेल पकड़ेगा।

नीतिवचन 27:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे लोहा लोहे को चमका देता है, वैसे ही मनुष्य का मुख अपने मित्र की संगति से चमकदार हो जाता है।

नीतिवचन 27:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अंजीर के पेड़ की रक्षा करता है वह उसका फल खाता है, इसी रीति से जो अपने स्वामी की सेवा करता उसकी महिमा होती है।

नीतिवचन 27:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे जल में मुख की परछाई मुख को प्रगट करती है, वैसे ही मनुष्य का मन मनुष्य को प्रगट करती है।

नीतिवचन 27:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे अधोलोक और विनाशलोक, वैसे ही मनुष्य की आँखें भी तृप्त नहीं होती।

नीतिवचन 27:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे चाँदी के लिये कुठाली और सोने के लिये भट्ठी हैं, वैसे ही मनुष्य के लिये उसकी प्रशंसा है।

नीतिवचन 27:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
चाहे तू मूर्ख को अनाज के बीच ओखली में डालकर मूसल से कूटे, तो भी उसकी मूर्खता नहीं जाने की।

नीतिवचन 27:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अपनी भेड़-बकरियों की दशा भली-भाँति मन लगाकर जान ले, और अपने सब पशुओं के झुण्डों की देख-भाल उचित रीति से कर;

नीतिवचन 27:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्योंकि सम्पत्ति सदा नहीं ठहरती; और क्या राजमुकुट पीढ़ी से पीढ़ी तक बना रहता है?

नीतिवचन 27:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कटी हुई घास उठा ली जाती और नई घास दिखाई देती है और पहाड़ों की हरियाली काटकर इकट्ठी की जाती है;

नीतिवचन 27:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
तब भेड़ों के बच्चे तेरे वस्त्र के लिये होंगे, और बकरों के द्वारा खेत का मूल्य दिया जाएगा;

नीतिवचन 27:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
और बकरियों का इतना दूध होगा कि तू अपने घराने समेत पेट भरके पिया करेगा, और तेरी दासियों का भी जीवन निर्वाह होता रहेगा।

Available Bible Translations

American Standard Version
Proverbs 27 (ASV) »
King James Version
Proverbs 27 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 27 (GW) »
World English Bible
Proverbs 27 (WEB) »
Louis Segond 1910
Proverbes 27 (LSG) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਕਹਾਉਤਾਂ 27 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
হিতোপদেশ 27 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
நீதிமொழிகள் 27 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
नीतिसूत्रे 27 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
సామెత 27 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
નીતિવચનો 27 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಜ್ಞಾನೋಕ್ತಿಗಳು 27 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
أَمْثَالٌ 27 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
משלי 27 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Provérbios 27 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Châm Ngôn 27 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Proverbios 27 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Proverbi 27 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
箴 言 27 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
箴 言 27 (CUVT) »
Библия на русском
Притчи 27 (RUSV) »
Українська Біблія
Екклезіяст 27 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Példabeszédek 27 (KAR) »
Българска Библия
Притчи 27 (BULG) »
聖書 日本語
箴言 27 (JPN) »
Kitaabka Quduuska Ah
Maahmaahyadii 27 (SOM) »
De Heilige Schrift
Spreuken 27 (NLD) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List