नीतिवचन Chapter 16 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 16 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 16 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 16:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मन की युक्ति मनुष्य के वश में रहती है, परन्तु मुँह से कहना यहोवा की ओर से होता है।

नीतिवचन 16:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मनुष्य का सारा चालचलन अपनी दृष्टि में पवित्र ठहरता है*, परन्तु यहोवा मन को तौलता है।

नीतिवचन 16:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अपने कामों को यहोवा पर डाल दे*, इससे तेरी कल्पनाएँ सिद्ध होंगी।

नीतिवचन 16:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा ने सब वस्तुएँ विशेष उद्देश्य के लिये बनाई हैं, वरन् दुष्ट को भी विपत्ति भोगने के लिये बनाया है। (कुलुस्सियों. 1:16)

नीतिवचन 16:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सब मन के घमण्डियों से यहोवा घृणा करता है; मैं दृढ़ता से कहता हूँ, ऐसे लोग निर्दोष न ठहरेंगे।

नीतिवचन 16:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अधर्म का प्रायश्चित कृपा, और सच्चाई से होता है, और यहोवा के भय मानने के द्वारा मनुष्य बुराई करने से बच जाते हैं।

नीतिवचन 16:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब किसी का चालचलन यहोवा को भावता है, तब वह उसके शत्रुओं का भी उससे मेल कराता है।

नीतिवचन 16:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अन्याय के बड़े लाभ से, न्याय से थोड़ा ही प्राप्त करना उत्तम है।

नीतिवचन 16:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मनुष्य मन में अपने मार्ग पर विचार करता है, परन्तु यहोवा ही उसके पैरों को स्थिर करता है।

नीतिवचन 16:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा के मुँह से दैवीवाणी निकलती है, न्याय करने में उससे चूक नहीं होती।

नीतिवचन 16:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सच्चा तराजू और पलड़े यहोवा की ओर से होते हैं, थैली में जितने बटखरे हैं, सब उसी के बनवाए हुए हैं।

नीतिवचन 16:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्टता करना राजाओं के लिये घृणित काम है, क्योंकि उनकी गद्दी धर्म ही से स्थिर रहती है।

नीतिवचन 16:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्म की बात बोलनेवालों से राजा प्रसन्‍न होता है, और जो सीधी बातें बोलता है, उससे वह प्रेम रखता है।

नीतिवचन 16:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा का क्रोध मृत्यु के दूत के समान है, परन्तु बुद्धिमान मनुष्य उसको ठण्डा करता है।

नीतिवचन 16:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा के मुख की चमक में जीवन रहता है, और उसकी प्रसन्नता बरसात के अन्त की घटा के समान होती है।

नीतिवचन 16:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धि की प्राप्ति शुद्ध सोने से क्या ही उत्तम है! और समझ की प्राप्ति चाँदी से बढ़कर योग्य है।

नीतिवचन 16:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुराई से हटना धर्मियों के लिये उत्तम मार्ग है, जो अपने चालचलन की चौकसी करता, वह अपने प्राण की भी रक्षा करता है।

नीतिवचन 16:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
विनाश से पहले गर्व, और ठोकर खाने से पहले घमण्ड आता है।

नीतिवचन 16:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
घमण्डियों के संग लूट बाँट लने से, दीन लोगों के संग नम्र भाव से रहना उत्तम है।

नीतिवचन 16:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो वचन पर मन लगाता, वह कल्याण पाता है, और जो यहोवा पर भरोसा रखता, वह धन्य होता है*।

नीतिवचन 16:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जिसके हृदय में बुद्धि है, वह समझवाला कहलाता है, और मधुर वाणी के द्वारा ज्ञान बढ़ता है।

नीतिवचन 16:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जिसमें बुद्धि है, उसके लिये वह जीवन का स्रोत है, परन्तु मूर्ख का दण्ड स्वयं उसकी मूर्खता है।

नीतिवचन 16:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धिमान का मन उसके मुँह पर भी बुद्धिमानी प्रगट करता है, और उसके वचन में विद्या रहती है।

नीतिवचन 16:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मनभावने वचन मधुभरे छत्ते के समान प्राणों को मीठे लगते, और हड्डियों को हरी-भरी करते हैं।

नीतिवचन 16:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ऐसा भी मार्ग है, जो मनुष्य को सीधा जान पड़ता है, परन्तु उसके अन्त में मृत्यु ही मिलती है।

नीतिवचन 16:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
परिश्रमी की लालसा उसके लिये परिश्रम करती है, उसकी भूख तो उसको उभारती रहती है।

नीतिवचन 16:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अधर्मी मनुष्य बुराई की युक्ति निकालता है*, और उसके वचनों से आग लग जाती है।

नीतिवचन 16:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
टेढ़ा मनुष्य बहुत झगड़े को उठाता है, और कानाफूसी करनेवाला परम मित्रों में भी फूट करा देता है।

नीतिवचन 16:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उपद्रवी मनुष्य अपने पड़ोसी को फुसलाकर कुमार्ग पर चलाता है।

नीतिवचन 16:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आँख मूँदनेवाला छल की कल्पनाएँ करता है, और होंठ दबानेवाला बुराई करता है।

नीतिवचन 16:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
पक्के बाल शोभायमान मुकुट ठहरते हैं; वे धर्म के मार्ग पर चलने से प्राप्त होते हैं।

नीतिवचन 16:32 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
विलम्ब से क्रोध करना वीरता से, और अपने मन को वश में रखना, नगर को जीत लेने से उत्तम है।

नीतिवचन 16:33 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
चिट्ठी डाली जाती तो है, परन्तु उसका निकलना यहोवा ही की ओर से होता है। (प्रेरि. 1:26)

Available Bible Translations

American Standard Version (ASV)
Proverbs 16 (ASV) »
King James Version (KJV)
Proverbs 16 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 16 (GW) »
Berean Bible (BSB)
Proverbs 16 (BSB) »
World English Bible (WEB)
Proverbs 16 (WEB) »
French Bible (LSG)
Proverbes 16 (LSG) »
German Bible (LUTH1912)
Sprüche 16 (LUTH1912) »
Telugu Bible (TELIRV)
సామెత 16 (TELIRV) »
Hebrew Bible (HEB)
משלי 16 (HEB) »
Portuguese Bible (BSL)
Provérbios 16 (BSL) »
Vietnamese Bible (VIE)
Châm Ngôn 16 (VIE) »
Spanish Bible (RVA)
Proverbios 16 (RVA) »
Italian Bible (RIV)
Proverbi 16 (RIV) »
Chinese Simplified (CUVS)
箴 言 16 (CUVS) »
Chinese Traditional (CUVT)
箴 言 16 (CUVT) »
Albanian Bible (ALB)
Fjalët e urta 16 (ALB) »
Swedish Bible (SV1917)
Ordspråksboken 16 (SV1917) »
Russian Bible (RUSV)
Притчи 16 (RUSV) »
Hungarian Bible (KAR)
Példabeszédek 16 (KAR) »
Bulgarian Bible (BULG)
Притчи 16 (BULG) »
Japanese Bible (JPN)
箴言 16 (JPN) »
Norwegian Bible (NORSK)
Salomos Ordspråk 16 (NORSK) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List