नीतिवचन Chapter 14 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 14 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 14 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 14:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हर बुद्धिमान स्त्री अपने घर को बनाती है, पर मूर्ख स्त्री उसको अपने ही हाथों से ढा देती है।

नीतिवचन 14:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो सिधाई से चलता वह यहोवा का भय माननेवाला है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता वह उसको तुच्छ जाननेवाला ठहरता है।

नीतिवचन 14:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख के मुँह में गर्व का अंकुर है*, परन्तु बुद्धिमान लोग अपने वचनों के द्वारा रक्षा पाते हैं।

नीतिवचन 14:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जहाँ बैल नहीं, वहाँ गौशाला स्वच्छ तो रहती है, परन्तु बैल के बल से अनाज की बढ़ती होती है।

नीतिवचन 14:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सच्चा साक्षी झूठ नहीं बोलता, परन्तु झूठा साक्षी झूठी बातें उड़ाता है।

नीतिवचन 14:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ठट्ठा करनेवाला बुद्धि को ढूँढ़ता, परन्तु नहीं पाता, परन्तु समझवाले को ज्ञान सहज से मिलता है। (नीति. 17:24)

नीतिवचन 14:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख से अलग हो जा, तू उससे ज्ञान की बात न पाएगा।

नीतिवचन 14:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
विवेकी मनुष्य की बुद्धि* अपनी चाल को समझना है, परन्तु मूर्खों की मूर्खता छल करना है।

नीतिवचन 14:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख लोग पाप का अंगीकार करने को ठट्ठा जानते हैं, परन्तु सीधे लोगों के बीच अनुग्रह होता है।

नीतिवचन 14:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मन अपना ही दुःख जानता है, और परदेशी उसके आनन्द में हाथ नहीं डाल सकता।

नीतिवचन 14:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्टों के घर का विनाश हो जाता है, परन्तु सीधे लोगों के तम्बू में बढ़ती होती है।

नीतिवचन 14:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ऐसा मार्ग है*, जो मनुष्य को ठीक जान पड़ता है, परन्तु उसके अन्त में मृत्यु ही मिलती है।

नीतिवचन 14:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हँसी के समय भी मन उदास हो सकता है, और आनन्द के अन्त में शोक हो सकता है।

नीतिवचन 14:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो बेईमान है, वह अपनी चालचलन का फल भोगता है, परन्तु भला मनुष्य आप ही आप सन्तुष्‍ट होता है।

नीतिवचन 14:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
भोला तो हर एक बात को सच मानता है, परन्तु विवेकी मनुष्य समझ बूझकर चलता है।

नीतिवचन 14:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धिमान डरकर बुराई से हटता है, परन्तु मूर्ख ढीठ होकर चेतावनी की उपेक्षा करता है।

नीतिवचन 14:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो झट क्रोध करे, वह मूर्खता का काम करेगा, और जो बुरी युक्तियाँ निकालता है, उससे लोग बैर रखते हैं।

नीतिवचन 14:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
भोलों का भाग मूर्खता ही होता है, परन्तु विवेकी मनुष्यों को ज्ञानरूपी मुकुट बाँधा जाता है।

नीतिवचन 14:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुरे लोग भलों के सम्मुख, और दुष्ट लोग धर्मी के फाटक पर दण्डवत् करेंगे।

नीतिवचन 14:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
निर्धन का पड़ोसी भी उससे घृणा करता है, परन्तु धनी के अनेक प्रेमी होते हैं।

नीतिवचन 14:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता, वह पाप करता है, परन्तु जो दीन लोगों पर अनुग्रह करता, वह धन्य होता है।

नीतिवचन 14:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो बुरी युक्ति निकालते हैं, क्या वे भ्रम में नहीं पड़ते? परन्तु भली युक्ति निकालनेवालों से करुणा और सच्चाई का व्यवहार किया जाता है।

नीतिवचन 14:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
परिश्रम से सदा लाभ होता है, परन्तु बकवाद करने से केवल घटती होती है।

नीतिवचन 14:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धिमानों का धन उनका मुकुट ठहरता है, परन्तु मूर्ख से केवल मूर्खता ही उत्‍पन्‍न होती है।

नीतिवचन 14:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सच्चा साक्षी बहुतों के प्राण बचाता है, परन्तु जो झूठी बातें उड़ाया करता है उससे धोखा ही होता है।

नीतिवचन 14:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा के भय में दृढ़ भरोसा है, और यह उसके संतानों के लिए शरणस्थान होगा।

नीतिवचन 14:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा का भय मानना, जीवन का सोता है, और उसके द्वारा लोग मृत्यु के फंदों से बच जाते हैं।

नीतिवचन 14:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा की महिमा प्रजा की बहुतायत से होती है, परन्तु जहाँ प्रजा नहीं, वहाँ हाकिम नाश हो जाता है।

नीतिवचन 14:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो विलम्ब से क्रोध करनेवाला है वह बड़ा समझवाला है, परन्तु जो अधीर होता है, वह मूर्खता को बढ़ाता है।

नीतिवचन 14:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
शान्त मन*, तन का जीवन है, परन्तु ईर्ष्या से हड्डियाँ भी गल जाती हैं।

नीतिवचन 14:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो कंगाल पर अंधेर करता, वह उसके कर्ता की निन्दा करता है, परन्तु जो दरिद्र पर अनुग्रह करता, वह उसकी महिमा करता है।

नीतिवचन 14:32 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्ट मनुष्य बुराई करता हुआ नाश हो जाता है, परन्तु धर्मी को मृत्यु के समय भी शरण मिलती है।

नीतिवचन 14:33 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
समझवाले के मन में बुद्धि वास किए रहती है, परन्तु मूर्ख मनुष्‍य बुद्धि के विषय में कुछ भी नहीं जानता।

नीतिवचन 14:34 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जाति की बढ़ती धर्म ही से होती है, परन्तु पाप से देश के लोगों का अपमान होता है।

नीतिवचन 14:35 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो कर्मचारी बुद्धि से काम करता है उस पर राजा प्रसन्‍न होता है, परन्तु जो लज्जा के काम करता, उस पर वह रोष करता है।

Available Bible Translations

American Standard Version
Proverbs 14 (ASV) »
King James Version
Proverbs 14 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 14 (GW) »
World English Bible
Proverbs 14 (WEB) »
Louis Segond 1910
Proverbes 14 (LSG) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਕਹਾਉਤਾਂ 14 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
হিতোপদেশ 14 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
நீதிமொழிகள் 14 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
नीतिसूत्रे 14 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
సామెత 14 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
નીતિવચનો 14 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಜ್ಞಾನೋಕ್ತಿಗಳು 14 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
أَمْثَالٌ 14 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
משלי 14 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Provérbios 14 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Châm Ngôn 14 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Proverbios 14 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Proverbi 14 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
箴 言 14 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
箴 言 14 (CUVT) »
Библия на русском
Притчи 14 (RUSV) »
Українська Біблія
Екклезіяст 14 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Példabeszédek 14 (KAR) »
Българска Библия
Притчи 14 (BULG) »
聖書 日本語
箴言 14 (JPN) »
Kitaabka Quduuska Ah
Maahmaahyadii 14 (SOM) »
De Heilige Schrift
Spreuken 14 (NLD) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List