नीतिवचन Chapter 15 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 15 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 15 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 15:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कोमल उत्तर सुनने से जलजलाहट ठण्डी होती है, परन्तु कटुवचन से क्रोध भड़क उठता है।

नीतिवचन 15:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धिमान ज्ञान का ठीक बखान करते हैं, परन्तु मूर्खों के मुँह से मूर्खता उबल आती है।

नीतिवचन 15:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा की आँखें सब स्थानों में लगी रहती हैं*, वह बुरे भले दोनों को देखती रहती हैं।

नीतिवचन 15:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
शान्ति देनेवाली बात जीवन-वृक्ष है, परन्तु उलट फेर की बात से आत्मा दुःखित होती है।

नीतिवचन 15:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख अपने पिता की शिक्षा का तिरस्कार करता है, परन्तु जो डाँट को मानता, वह विवेकी हो जाता है।

नीतिवचन 15:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी के घर में बहुत धन रहता है, परन्तु दुष्ट के कमाई में दुःख रहता है।

नीतिवचन 15:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धिमान लोग बातें करने से ज्ञान को फैलाते हैं, परन्तु मूर्खों का मन ठीक नहीं रहता।

नीतिवचन 15:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्ट लोगों के बलिदान से यहोवा घृणा करता है, परन्तु वह सीधे लोगों की प्रार्थना से प्रसन्‍न होता है।

नीतिवचन 15:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्ट के चालचलन से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु जो धर्म का पीछा करता उससे वह प्रेम रखता है।

नीतिवचन 15:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो मार्ग को छोड़ देता, उसको बड़ी ताड़ना मिलती है, और जो डाँट से बैर रखता, वह अवश्य मर जाता है।

नीतिवचन 15:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब कि अधोलोक और विनाशलोक यहोवा के सामने खुले रहते हैं, तो निश्चय मनुष्यों के मन भी।

नीतिवचन 15:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ठट्ठा करनेवाला डाँटे जाने से प्रसन्‍न नहीं होता, और न वह बुद्धिमानों के पास जाता है।

नीतिवचन 15:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मन आनन्दित होने से मुख पर भी प्रसन्नता छा जाती है, परन्तु मन के दुःख से आत्मा निराश होती है।

नीतिवचन 15:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
समझनेवाले का मन ज्ञान की खोज में रहता है, परन्तु मूर्ख लोग मूर्खता से पेट भरते हैं।

नीतिवचन 15:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुःखियारे* के सब दिन दुःख भरे रहते हैं, परन्तु जिसका मन प्रसन्‍न रहता है, वह मानो नित्य भोज में जाता है।

नीतिवचन 15:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
घबराहट के साथ बहुत रखे हुए धन से, यहोवा के भय के साथ थोड़ा ही धन उत्तम है,

नीतिवचन 15:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
प्रेमवाले घर में सागपात का भोजन, बैरवाले घर में स्वादिष्ट माँस खाने से उत्तम है।

नीतिवचन 15:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्रोधी पुरुष झगड़ा मचाता है, परन्तु जो विलम्ब से क्रोध करनेवाला है, वह मुकद्दमों को दबा देता है।

नीतिवचन 15:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आलसी का मार्ग काँटों से रुन्धा हुआ होता है, परन्तु सीधे लोगों का मार्ग राजमार्ग ठहरता है।

नीतिवचन 15:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धिमान पुत्र से पिता आनन्दित होता है, परन्तु मूर्ख अपनी माता को तुच्छ जानता है।

नीतिवचन 15:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
निर्बुद्धि को मूर्खता से आनन्द होता है, परन्तु समझवाला मनुष्य सीधी चाल चलता है।

नीतिवचन 15:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बिना सम्मति की कल्पनाएँ निष्फल होती हैं, परन्तु बहुत से मंत्रियों की सम्मति से सफलता मिलती है।

नीतिवचन 15:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सज्जन उत्तर देने से आनन्दित होता है, और अवसर पर कहा हुआ वचन क्या ही भला होता है!

नीतिवचन 15:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
विवेकी के लिये जीवन का मार्ग ऊपर की ओर जाता है, इस रीति से वह अधोलोक में पड़ने से बच जाता है।

नीतिवचन 15:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा अहंकारियों के घर को ढा देता है, परन्तु विधवा की सीमाओं को अटल रखता है।

नीतिवचन 15:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुरी कल्पनाएँ यहोवा को घिनौनी लगती हैं, परन्तु शुद्ध जन के वचन मनभावने हैं।

नीतिवचन 15:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लालची अपने घराने को दुःख देता है, परन्तु घूस से घृणा करनेवाला जीवित रहता है।

नीतिवचन 15:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी मन में सोचता है कि क्या उत्तर दूँ, परन्तु दुष्टों के मुँह से बुरी बातें उबल आती हैं।

नीतिवचन 15:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा दुष्टों से दूर रहता है, परन्तु धर्मियों की प्रार्थना सुनता है। (यूह. 9:31)

नीतिवचन 15:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आँखों की चमक* से मन को आनन्द होता है, और अच्छे समाचार से हड्डियाँ पुष्ट होती हैं।

नीतिवचन 15:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो जीवनदायी डाँट कान लगाकर सुनता है, वह बुद्धिमानों के संग ठिकाना पाता है।

नीतिवचन 15:32 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो शिक्षा को अनसुनी करता, वह अपने प्राण को तुच्छ जानता है, परन्तु जो डाँट को सुनता, वह बुद्धि प्राप्त करता है।

नीतिवचन 15:33 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा के भय मानने से बुद्धि की शिक्षा प्राप्त होती है, और महिमा से पहले नम्रता आती है।

Available Bible Translations

American Standard Version
Proverbs 15 (ASV) »
King James Version
Proverbs 15 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 15 (GW) »
World English Bible
Proverbs 15 (WEB) »
Louis Segond 1910
Proverbes 15 (LSG) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਕਹਾਉਤਾਂ 15 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
হিতোপদেশ 15 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
நீதிமொழிகள் 15 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
नीतिसूत्रे 15 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
సామెత 15 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
નીતિવચનો 15 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಜ್ಞಾನೋಕ್ತಿಗಳು 15 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
أَمْثَالٌ 15 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
משלי 15 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Provérbios 15 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Châm Ngôn 15 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Proverbios 15 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Proverbi 15 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
箴 言 15 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
箴 言 15 (CUVT) »
Библия на русском
Притчи 15 (RUSV) »
Українська Біблія
Екклезіяст 15 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Példabeszédek 15 (KAR) »
Българска Библия
Притчи 15 (BULG) »
聖書 日本語
箴言 15 (JPN) »
Kitaabka Quduuska Ah
Maahmaahyadii 15 (SOM) »
De Heilige Schrift
Spreuken 15 (NLD) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List