नीतिवचन Chapter 26 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 26 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 26 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 26:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसा धूपकाल में हिम का, या कटनी के समय वर्षा होना, वैसा ही मूर्ख की महिमा भी ठीक नहीं होती।

नीतिवचन 26:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे गौरैया घूमते-घूमते और शूपाबेनी उड़ते-उड़ते नहीं बैठती, वैसे ही व्यर्थ श्राप नहीं पड़ता।

नीतिवचन 26:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
घोड़े के लिये कोड़ा, गदहे के लिये लगाम, और मूर्खों की पीठ के लिये छड़ी है।

नीतिवचन 26:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख को उसकी मूर्खता के अनुसार उत्तर न देना ऐसा न हो कि तू भी उसके तुल्य ठहरे।

नीतिवचन 26:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख को उसकी मूर्खता के अनुसार उत्तर देना, ऐसा न हो कि वह अपनी दृष्टि में बुद्धिमान ठहरे।

नीतिवचन 26:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो मूर्ख के हाथ से संदेशा भेजता है, वह मानो अपने पाँव में कुल्हाड़ा मारता और विष पीता है।

नीतिवचन 26:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे लँगड़े के पाँव लड़खड़ाते हैं, वैसे ही मूर्खों के मुँह में नीतिवचन होता है।

नीतिवचन 26:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे पत्थरों के ढेर में मणियों की थैली, वैसे ही मूर्ख को महिमा देनी होती है।

नीतिवचन 26:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे मतवाले के हाथ में काँटा गड़ता है, वैसे ही मूर्खों का कहा हुआ नीतिवचन भी दुःखदाई होता है।

नीतिवचन 26:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसा कोई तीरन्दाज जो अकारण सब को मारता हो, वैसा ही मूर्खों या राहगीरों का मजदूरी में लगानेवाला भी होता है।

नीतिवचन 26:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे कुत्ता अपनी छाँट को चाटता है, वैसे ही मूर्ख अपनी मूर्खता को दोहराता है। (2 पतरस. 2:20-22)

नीतिवचन 26:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यदि तू ऐसा मनुष्य देखे जो अपनी दृष्टि में बुद्धिमान बनता हो, तो उससे अधिक आशा मूर्ख ही से है।

नीतिवचन 26:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आलसी कहता है, “मार्ग में सिंह है, चौक में सिंह है!”

नीतिवचन 26:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे किवाड़ अपनी चूल पर घूमता है, वैसे ही आलसी अपनी खाट पर करवटें लेता है।

नीतिवचन 26:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आलसी अपना हाथ थाली में तो डालता है, परन्तु आलस्य के कारण कौर मुँह तक नहीं उठाता।

नीतिवचन 26:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आलसी अपने को ठीक उत्तर देनेवाले सात मनुष्यों से भी अधिक बुद्धिमान समझता है।

नीतिवचन 26:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो मार्ग पर चलते हुए पराये झगड़े में विघ्न डालता है, वह उसके समान है, जो कुत्ते को कानों से पकड़ता है।

नीतिवचन 26:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसा एक पागल जो जहरीले तीर मारता है,

नीतिवचन 26:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वैसा ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी को धोखा देकर कहता है, “मैं तो मजाक कर रहा था।”

नीतिवचन 26:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे लकड़ी न होने से आग बुझती है, उसी प्रकार जहाँ कानाफूसी करनेवाला नहीं, वहाँ झगड़ा मिट जाता है।

नीतिवचन 26:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसा अंगारों में कोयला और आग में लकड़ी होती है, वैसा ही झगड़ा बढ़ाने के लिये झगड़ालू होता है।

नीतिवचन 26:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कानाफूसी करनेवाले के वचन, स्वादिष्ट भोजन के समान भीतर उतर जाते हैं।

नीतिवचन 26:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसा कोई चाँदी का पानी चढ़ाया हुआ मिट्टी का बर्तन हो, वैसा ही बुरे मनवाले के प्रेम भरे वचन* होते हैं।

नीतिवचन 26:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो बैरी बात से तो अपने को भोला बनाता है, परन्तु अपने भीतर छल रखता है,

नीतिवचन 26:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसकी मीठी-मीठी बात पर विश्वास न करना, क्योंकि उसके मन में सात घिनौनी वस्तुएँ रहती हैं;

नीतिवचन 26:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
चाहे उसका बैर छल के कारण छिप भी जाए, तो भी उसकी बुराई सभा के बीच प्रगट हो जाएगी*।

नीतिवचन 26:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो गड्ढा खोदे, वही उसी में गिरेगा, और जो पत्थर लुढ़काए, वह उलटकर उसी पर लुढ़क आएगा।

नीतिवचन 26:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जिस ने किसी को झूठी बातों से घायल किया हो वह उससे बैर रखता है, और चिकनी चुपड़ी बात बोलनेवाला विनाश का कारण होता है।

Available Bible Translations

American Standard Version
Proverbs 26 (ASV) »
King James Version
Proverbs 26 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 26 (GW) »
World English Bible
Proverbs 26 (WEB) »
Louis Segond 1910
Proverbes 26 (LSG) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਕਹਾਉਤਾਂ 26 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
হিতোপদেশ 26 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
நீதிமொழிகள் 26 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
नीतिसूत्रे 26 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
సామెత 26 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
નીતિવચનો 26 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಜ್ಞಾನೋಕ್ತಿಗಳು 26 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
أَمْثَالٌ 26 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
משלי 26 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Provérbios 26 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Châm Ngôn 26 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Proverbios 26 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Proverbi 26 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
箴 言 26 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
箴 言 26 (CUVT) »
Библия на русском
Притчи 26 (RUSV) »
Українська Біблія
Екклезіяст 26 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Példabeszédek 26 (KAR) »
Българска Библия
Притчи 26 (BULG) »
聖書 日本語
箴言 26 (JPN) »
Kitaabka Quduuska Ah
Maahmaahyadii 26 (SOM) »
De Heilige Schrift
Spreuken 26 (NLD) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List