नीतिवचन Chapter 17 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 17 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 17 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 17:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
चैन के साथ सूखा टुकड़ा, उस घर की अपेक्षा उत्तम है, जो मेलबलि-पशुओं से भरा हो, परन्तु उसमें झगड़े रगड़े हों।

नीतिवचन 17:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धि से चलनेवाला दास अपने स्वामी के उस पुत्र पर जो लज्जा का कारण होता है प्रभुता करेगा, और उस पुत्र के भाइयों के बीच भागी होगा।

नीतिवचन 17:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
चाँदी के लिये कुठाली, और सोने के लिये भट्ठी हाती है*, परन्तु मनों को यहोवा जाँचता है। (1 पतरस. 1:17)

नीतिवचन 17:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कुकर्मी अनर्थ बात को ध्यान देकर सुनता है, और झूठा मनुष्य दुष्टता की बात की ओर कान लगाता है।

नीतिवचन 17:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो निर्धन को उपहास में उड़ाता है, वह उसके कर्त्ता की निन्दा करता है; और जो किसी की विपत्ति पर हँसता है, वह निर्दोष नहीं ठहरेगा।

नीतिवचन 17:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बूढ़ों की शोभा उनके नाती पोते हैं; और बाल-बच्चों की शोभा उनके माता-पिता हैं।

नीतिवचन 17:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख के मुख से उत्तम बात फबती नहीं, और इससे अधिक प्रधान के मुख से झूठी बात नहीं फबती।

नीतिवचन 17:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
घूस देनेवाला व्यक्ति घूस को मोह लेनेवाला मणि समझता है; ऐसा पुरुष जिधर फिरता, उधर उसका काम सफल होता है।

नीतिवचन 17:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो दूसरे के अपराध को ढाँप देता* है, वह प्रेम का खोजी ठहरता है, परन्तु जो बात की चर्चा बार-बार करता है, वह परम मित्रों में भी फूट करा देता है।

नीतिवचन 17:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
एक घुड़की समझनेवाले के मन में जितनी गड़ जाती है, उतना सौ बार मार खाना मूर्ख के मन में नहीं गड़ता।

नीतिवचन 17:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुरा मनुष्य दंगे ही का यत्न करता है, इसलिए उसके पास क्रूर दूत भेजा जाएगा।

नीतिवचन 17:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बच्चा-छीनी-हुई-रीछनी से मिलना, मूर्खता में डूबे हुए मूर्ख से मिलने से बेहतर है।

नीतिवचन 17:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो कोई भलाई के बदले में बुराई करे, उसके घर से बुराई दूर न होगी।

नीतिवचन 17:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
झगड़े का आरम्भ बाँध के छेद के समान है, झगड़ा बढ़ने से पहले उसको छोड़ देना उचित है।

नीतिवचन 17:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो दोषी को निर्दोष, और जो निर्दोष को दोषी ठहराता है, उन दोनों से यहोवा घृणा करता है।

नीतिवचन 17:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धि मोल लेने के लिये मूर्ख अपने हाथ में दाम क्यों लिए है? वह उसे चाहता ही नहीं।

नीतिवचन 17:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मित्र सब समयों में प्रेम रखता है, और विपत्ति के दिन भाई बन जाता है।

नीतिवचन 17:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
निर्बुद्धि मनुष्य बाध्यकारी वायदे करता है, और अपने पड़ोसी के कर्ज का उत्तरदायी होता है।

नीतिवचन 17:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो झगड़े-रगड़े में प्रीति रखता, वह अपराध करने से भी प्रीति रखता है, और जो अपने फाटक को बड़ा करता*, वह अपने विनाश के लिये यत्न करता है।

नीतिवचन 17:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो मन का टेढ़ा है, उसका कल्याण नहीं होता, और उलट-फेर की बात करनेवाला विपत्ति में पड़ता है।

नीतिवचन 17:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो मूर्ख को जन्म देता है वह उससे दुःख ही पाता है; और मूर्ख के पिता को आनन्द नहीं होता।

नीतिवचन 17:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मन का आनन्द अच्छी औषधि है, परन्तु मन के टूटने से हड्डियाँ सूख जाती हैं।

नीतिवचन 17:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्ट जन न्याय बिगाड़ने के लिये, अपनी गाँठ से घूस निकालता है।

नीतिवचन 17:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धि समझनेवाले के सामने ही रहती है, परन्तु मूर्ख की आँखें पृथ्वी के दूर-दूर देशों में लगी रहती हैं।

नीतिवचन 17:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख पुत्र से पिता उदास होता है, और उसकी जननी को शोक होता है।

नीतिवचन 17:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी को दण्ड देना, और प्रधानों को खराई के कारण पिटवाना, दोनों काम अच्छे नहीं हैं।

नीतिवचन 17:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो संभलकर बोलता है, वह ज्ञानी ठहरता है; और जिसकी आत्मा शान्त रहती है, वही समझवाला पुरुष ठहरता है।

नीतिवचन 17:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख भी जब चुप रहता है, तब बुद्धिमान गिना जाता है; और जो अपना मुँह बन्द रखता वह समझवाला गिना जाता है।

Available Bible Translations

American Standard Version (ASV)
Proverbs 17 (ASV) »
King James Version (KJV)
Proverbs 17 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 17 (GW) »
Berean Bible (BSB)
Proverbs 17 (BSB) »
World English Bible (WEB)
Proverbs 17 (WEB) »
French Bible (LSG)
Proverbes 17 (LSG) »
German Bible (LUTH1912)
Sprüche 17 (LUTH1912) »
Telugu Bible (TELIRV)
సామెత 17 (TELIRV) »
Hebrew Bible (HEB)
משלי 17 (HEB) »
Portuguese Bible (BSL)
Provérbios 17 (BSL) »
Vietnamese Bible (VIE)
Châm Ngôn 17 (VIE) »
Spanish Bible (RVA)
Proverbios 17 (RVA) »
Italian Bible (RIV)
Proverbi 17 (RIV) »
Chinese Simplified (CUVS)
箴 言 17 (CUVS) »
Chinese Traditional (CUVT)
箴 言 17 (CUVT) »
Albanian Bible (ALB)
Fjalët e urta 17 (ALB) »
Swedish Bible (SV1917)
Ordspråksboken 17 (SV1917) »
Russian Bible (RUSV)
Притчи 17 (RUSV) »
Hungarian Bible (KAR)
Példabeszédek 17 (KAR) »
Bulgarian Bible (BULG)
Притчи 17 (BULG) »
Japanese Bible (JPN)
箴言 17 (JPN) »
Norwegian Bible (NORSK)
Salomos Ordspråk 17 (NORSK) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List