नीतिवचन Chapter 25 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 25 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 25 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 25:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सुलैमान के नीतिवचन ये भी हैं; जिन्हें यहूदा के राजा हिजकिय्याह के जनों ने नकल की थी।

नीतिवचन 25:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
परमेश्‍वर की महिमा, गुप्त रखने में है परन्तु राजाओं की महिमा गुप्त बात के पता लगाने से होती है।

नीतिवचन 25:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
स्वर्ग की ऊँचाई और पृथ्वी की गहराई और राजाओं का मन, इन तीनों का अन्त नहीं मिलता।

नीतिवचन 25:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
चाँदी में से मैल दूर करने पर वह सुनार के लिये काम की हो जाती है।

नीतिवचन 25:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वैसे ही, राजा के सामने से दुष्ट को निकाल देने पर उसकी गद्दी धर्म के कारण स्थिर होगी।

नीतिवचन 25:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
राजा के सामने अपनी बड़ाई न करना और बड़े लोगों के स्थान में खड़ा न होना*;

नीतिवचन 25:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उनके लिए तुझसे यह कहना बेहतर है कि, “इधर मेरे पास आकर बैठ” ताकि प्रधानों के सम्मुख तुझे अपमानित न होना पड़े. (लूका 14:10-11)

नीतिवचन 25:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो कुछ तूने देखा है, वह जल्दी से अदालत में न ला, अन्त में जब तेरा पड़ोसी तुझे शर्मिंदा करेगा तो तू क्या करेगा?

नीतिवचन 25:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अपने पड़ोसी के साथ वाद-विवाद एकान्त में करना और पराये का भेद न खोलना;

नीतिवचन 25:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ऐसा न हो कि सुननेवाला तेरी भी निन्दा करे, और तेरी निन्दा बनी रहे।

नीतिवचन 25:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे चाँदी की टोकरियों में सोने के सेब हों, वैसे ही ठीक समय पर कहा हुआ वचन होता है।

नीतिवचन 25:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे सोने का नत्थ और कुन्दन का जेवर अच्छा लगता है, वैसे ही माननेवाले के कान में बुद्धिमान की डाँट भी अच्छी लगती है।

नीतिवचन 25:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे कटनी के समय बर्फ की ठण्ड से, वैसा ही विश्वासयोग्य दूत से भी, भेजनेवालों का जी ठण्डा होता है।

नीतिवचन 25:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे बादल और पवन बिना वृष्टि निर्लाभ होते हैं, वैसे ही झूठ-मूठ दान देनेवाले का बड़ाई मारना होता है।

नीतिवचन 25:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धीरज धरने से न्यायी मनाया जाता है, और कोमल वचन हड्डी को भी तोड़ डालता है*।

नीतिवचन 25:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्या तूने मधु पाया? तो जितना तेरे लिये ठीक हो उतना ही खाना, ऐसा न हो कि अधिक खाकर उसे उगल दे।

नीतिवचन 25:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अपने पड़ोसी के घर में बारम्बार जाने से अपने पाँव को रोक, ऐसा न हो कि वह खिन्न होकर घृणा करने लगे।

नीतिवचन 25:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो किसी के विरुद्ध झूठी साक्षी देता है, वह मानो हथौड़ा और तलवार और पैना तीर है।

नीतिवचन 25:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
विपत्ति के समय विश्वासघाती का भरोसा, टूटे हुए दाँत या उखड़े पाँव के समान है।

नीतिवचन 25:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसा जाड़े के दिनों में किसी का वस्त्र उतारना या सज्जी पर सिरका डालना होता है, वैसा ही उदास मनवाले के सामने गीत गाना होता है।

नीतिवचन 25:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यदि तेरा बैरी भूखा हो तो उसको रोटी खिलाना; और यदि वह प्यासा हो तो उसे पानी पिलाना;

नीतिवचन 25:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्योंकि इस रीति तू उसके सिर पर अंगारे डालेगा, और यहोवा तुझे इसका फल देगा। (मत्ती 5:44, रोम. 12:20)

नीतिवचन 25:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे उत्तरी वायु वर्षा को लाती है, वैसे ही चुगली करने से मुख पर क्रोध छा जाता है।

नीतिवचन 25:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लम्बे चौड़े घर में झगड़ालू पत्‍नी के संग रहने से छत के कोने पर रहना उत्तम है।

नीतिवचन 25:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दूर देश से शुभ सन्देश, प्यासे के लिए ठंडे पानी के समान है।

नीतिवचन 25:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो धर्मी दुष्ट के कहने में आता है, वह ख़राब जल-स्रोत और बिगड़े हुए कुण्ड के समान है।

नीतिवचन 25:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे बहुत मधु खाना अच्छा नहीं, वैसे ही आत्मप्रशंसा करना भी अच्छा नहीं।

नीतिवचन 25:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जिसकी आत्मा वश में नहीं वह ऐसे नगर के समान है जिसकी शहरपनाह घेराव करके तोड़ दी गई हो।

Available Bible Translations

American Standard Version (ASV)
Proverbs 25 (ASV) »
King James Version (KJV)
Proverbs 25 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 25 (GW) »
Berean Bible (BSB)
Proverbs 25 (BSB) »
World English Bible (WEB)
Proverbs 25 (WEB) »
French Bible (LSG)
Proverbes 25 (LSG) »
German Bible (LUTH1912)
Sprüche 25 (LUTH1912) »
Telugu Bible (TELIRV)
సామెత 25 (TELIRV) »
Hebrew Bible (HEB)
משלי 25 (HEB) »
Portuguese Bible (BSL)
Provérbios 25 (BSL) »
Vietnamese Bible (VIE)
Châm Ngôn 25 (VIE) »
Spanish Bible (RVA)
Proverbios 25 (RVA) »
Italian Bible (RIV)
Proverbi 25 (RIV) »
Chinese Simplified (CUVS)
箴 言 25 (CUVS) »
Chinese Traditional (CUVT)
箴 言 25 (CUVT) »
Albanian Bible (ALB)
Fjalët e urta 25 (ALB) »
Swedish Bible (SV1917)
Ordspråksboken 25 (SV1917) »
Russian Bible (RUSV)
Притчи 25 (RUSV) »
Hungarian Bible (KAR)
Példabeszédek 25 (KAR) »
Bulgarian Bible (BULG)
Притчи 25 (BULG) »
Japanese Bible (JPN)
箴言 25 (JPN) »
Norwegian Bible (NORSK)
Salomos Ordspråk 25 (NORSK) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List