नीतिवचन Chapter 22 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 22 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 22 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 22:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बड़े धन से अच्छा नाम अधिक चाहने योग्य है, और सोने चाँदी से औरों की प्रसन्नता उत्तम है।

नीतिवचन 22:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धनी और निर्धन दोनों में एक समानता है; यहोवा उन दोनों का कर्त्ता है।

नीतिवचन 22:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
चतुर मनुष्य विपत्ति को आते देखकर छिप जाता है; परन्तु भोले लोग आगे बढ़कर दण्ड भोगते हैं।

नीतिवचन 22:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
नम्रता और यहोवा के भय* मानने का फल धन, महिमा और जीवन होता है।

नीतिवचन 22:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
टेढ़े मनुष्य के मार्ग में काँटे और फंदे रहते हैं; परन्तु जो अपने प्राणों की रक्षा करता, वह उनसे दूर रहता है।

नीतिवचन 22:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लड़के को उसी मार्ग की शिक्षा दे जिसमें उसको चलना चाहिये, और वह बुढ़ापे में भी उससे न हटेगा। (इफिसियों. 6:4)

नीतिवचन 22:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धनी, निर्धन लोगों पर प्रभुता करता है, और उधार लेनेवाला उधार देनेवाले का दास होता है।

नीतिवचन 22:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो कुटिलता का बीज बोता है, वह अनर्थ ही काटेगा, और उसके रोष का सोंटा टूटेगा।

नीतिवचन 22:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दया करनेवाले पर आशीष फलती है, क्योंकि वह कंगाल को अपनी रोटी में से देता है। (2 कुरिन्थियों. 9:10)

नीतिवचन 22:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ठट्ठा करनेवाले को निकाल दे, तब झगड़ा मिट जाएगा, और वाद-विवाद और अपमान दोनों टूट जाएँगे।

नीतिवचन 22:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो मन की शुद्धता से प्रीति रखता है, और जिसके वचन मनोहर होते हैं, राजा उसका मित्र होता है।

नीतिवचन 22:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा ज्ञानी पर दृष्टि करके, उसकी रक्षा करता है, परन्तु विश्वासघाती की बातें उलट देता है।

नीतिवचन 22:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
आलसी कहता है, बाहर तो सिंह होगा! मैं चौक के बीच घात किया जाऊँगा।

नीतिवचन 22:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
व्यभिचारिणी का मुँह गहरा गड्ढा है; जिससे यहोवा क्रोधित होता है, वही उसमें गिरता है।

नीतिवचन 22:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लड़के के मन में मूर्खता की गाँठ बंधी रहती है, परन्तु अनुशासन की छड़ी के द्वारा वह खोलकर उससे दूर की जाती है।

नीतिवचन 22:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपने लाभ के निमित्त कंगाल पर अंधेर करता है, और जो धनी को भेंट देता, वे दोनों केवल हानि ही उठाते हैं।

नीतिवचन 22:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कान लगाकर बुद्धिमानों के वचन सुन, और मेरी ज्ञान की बातों की ओर मन लगा;

नीतिवचन 22:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यदि तू उसको अपने मन में रखे, और वे सब तेरे मुँह से निकला भी करें, तो यह मनभावनी बात होगी।

नीतिवचन 22:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मैंने आज इसलिए ये बातें तुझको बताई है, कि तेरा भरोसा यहोवा पर हो।

नीतिवचन 22:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मैं बहुत दिनों से तेरे हित के उपदेश और ज्ञान की बातें लिखता आया हूँ,

नीतिवचन 22:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कि मैं तुझे सत्य वचनों का निश्चय करा दूँ, जिससे जो तुझे काम में लगाएँ, उनको सच्चा उत्तर दे सके।

नीतिवचन 22:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कंगाल पर इस कारण अंधेर न करना* कि वह कंगाल है, और न दीन जन को कचहरी में पीसना;

नीतिवचन 22:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्योंकि यहोवा उनका मुकद्दमा लड़ेगा, और जो लोग उनका धन हर लेते हैं, उनका प्राण भी वह हर लेगा।

नीतिवचन 22:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
क्रोधी मनुष्य का मित्र न होना, और झट क्रोध करनेवाले के संग न चलना,

नीतिवचन 22:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कहीं ऐसा न हो कि तू उसकी चाल सीखे, और तेरा प्राण फंदे में फंस जाए।

नीतिवचन 22:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो लोग हाथ पर हाथ मारते हैं, और कर्जदार के उत्तरदायी होते हैं, उनमें तू न होना।

नीतिवचन 22:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यदि तेरे पास भुगतान करने के साधन की कमी हो, तो क्यों न साहूकार तेरे नीचे से खाट खींच ले जाए?

नीतिवचन 22:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो सीमा तेरे पुरखाओं ने बाँधी हो, उस पुरानी सीमा को न बढ़ाना।

नीतिवचन 22:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यदि तू ऐसा पुरुष देखे जो काम-काज में निपुण हो, तो वह राजाओं के सम्मुख खड़ा होगा; छोटे लोगों के सम्मुख नहीं।

Available Bible Translations

American Standard Version (ASV)
Proverbs 22 (ASV) »
King James Version (KJV)
Proverbs 22 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 22 (GW) »
Berean Bible (BSB)
Proverbs 22 (BSB) »
World English Bible (WEB)
Proverbs 22 (WEB) »
French Bible (LSG)
Proverbes 22 (LSG) »
German Bible (LUTH1912)
Sprüche 22 (LUTH1912) »
Telugu Bible (TELIRV)
సామెత 22 (TELIRV) »
Hebrew Bible (HEB)
משלי 22 (HEB) »
Portuguese Bible (BSL)
Provérbios 22 (BSL) »
Vietnamese Bible (VIE)
Châm Ngôn 22 (VIE) »
Spanish Bible (RVA)
Proverbios 22 (RVA) »
Italian Bible (RIV)
Proverbi 22 (RIV) »
Chinese Simplified (CUVS)
箴 言 22 (CUVS) »
Chinese Traditional (CUVT)
箴 言 22 (CUVT) »
Albanian Bible (ALB)
Fjalët e urta 22 (ALB) »
Swedish Bible (SV1917)
Ordspråksboken 22 (SV1917) »
Russian Bible (RUSV)
Притчи 22 (RUSV) »
Hungarian Bible (KAR)
Példabeszédek 22 (KAR) »
Bulgarian Bible (BULG)
Притчи 22 (BULG) »
Japanese Bible (JPN)
箴言 22 (JPN) »
Norwegian Bible (NORSK)
Salomos Ordspråk 22 (NORSK) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List