नीतिवचन Chapter 11 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 11 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 11 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 11:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्‍न होता है।

नीतिवचन 11:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब अभिमान होता, तब अपमान भी होता है, परन्तु नम्र लोगों में बुद्धि होती है।

नीतिवचन 11:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सीधे लोग अपनी खराई से अगुआई पाते हैं, परन्तु विश्वासघाती अपने कपट से नाश होते हैं।

नीतिवचन 11:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है।

नीतिवचन 11:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
खरे मनुष्य का मार्ग धर्म के कारण सीधा होता है, परन्तु दुष्ट अपनी दुष्टता के कारण गिर जाता है।

नीतिवचन 11:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सीधे लोगों का बचाव उनके धर्म के कारण होता है, परन्तु विश्वासघाती लोग अपनी ही दुष्टता में फँसते हैं।

नीतिवचन 11:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब दुष्ट मरता, तब उसकी आशा टूट जाती है, और अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है।

नीतिवचन 11:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी विपत्ति से छूट जाता है, परन्तु दुष्ट उसी विपत्ति में पड़ जाता है।

नीतिवचन 11:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
भक्तिहीन जन अपने पड़ोसी को अपने मुँह की बात से बिगाड़ता है, परन्तु धर्मी लोग ज्ञान के द्वारा बचते हैं।

नीतिवचन 11:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्‍न होते हैं, परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय-जयकार होता है।

नीतिवचन 11:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सीधे लोगों के आशीर्वाद से* नगर की बढ़ती होती है, परन्तु दुष्टों के मुँह की बात से वह ढाया जाता है।

नीतिवचन 11:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुद्धि है, परन्तु समझदार पुरुष चुपचाप रहता है।

नीतिवचन 11:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो चुगली करता फिरता वह भेद प्रगट करता है, परन्तु विश्वासयोग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है।

नीतिवचन 11:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जहाँ बुद्धि की युक्ति नहीं, वहाँ प्रजा विपत्ति में पड़ती है; परन्तु सम्मति देनेवालों की बहुतायत के कारण बचाव होता है।

नीतिवचन 11:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दुःख उठाता है, परन्तु जो जमानत लेने से घृणा करता, वह निडर रहता है।

नीतिवचन 11:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अनुग्रह करनेवाली स्त्री प्रतिष्ठा नहीं खोती है, और उग्र लोग धन को नहीं खोते।

नीतिवचन 11:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दुःख देता है।

नीतिवचन 11:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उसको निश्चय फल मिलता है।

नीतिवचन 11:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो धर्म में दृढ़ रहता, वह जीवन पाता है, परन्तु जो बुराई का पीछा करता, वह मर जाएगा।

नीतिवचन 11:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो मन के टेढ़े हैं, उनसे यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चालवालों से प्रसन्‍न रहता है।

नीतिवचन 11:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
निश्‍चय जानो, बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा, परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा।

नीतिवचन 11:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो सुन्दर स्त्री विवेक नहीं रखती, वह थूथन में सोने की नत्थ पहने हुए सूअर के समान है।

नीतिवचन 11:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है; परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है।

नीतिवचन 11:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, फिर भी उनकी बढ़ती ही होती है; और ऐसे भी हैं जो यथार्थ से कम देते हैं, और इससे उनकी घटती ही होती है। (2 कुरिन्थियों. 9:6)

नीतिवचन 11:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उदार प्राणी हष्ट-पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।

नीतिवचन 11:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपना अनाज जमाखोरी करता है, उसको लोग श्राप देते हैं, परन्तु जो उसे बेच देता है, उसको आशीर्वाद दिया जाता है।

नीतिवचन 11:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो यत्न से भलाई करता है वह दूसरों की प्रसन्नता खोजता है, परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है।

नीतिवचन 11:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह सूखे पत्ते के समान गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते के समान लहलहाते हैं।

नीतिवचन 11:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो अपने घराने को दुःख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूर्ख बुद्धिमान का दास हो जाता है।

नीतिवचन 11:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है।

नीतिवचन 11:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा*, तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा। (1 पतरस. 4:18)

Available Bible Translations

American Standard Version
Proverbs 11 (ASV) »
King James Version
Proverbs 11 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 11 (GW) »
World English Bible
Proverbs 11 (WEB) »
Louis Segond 1910
Proverbes 11 (LSG) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਕਹਾਉਤਾਂ 11 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
হিতোপদেশ 11 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
நீதிமொழிகள் 11 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
नीतिसूत्रे 11 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
సామెత 11 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
નીતિવચનો 11 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಜ್ಞಾನೋಕ್ತಿಗಳು 11 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
أَمْثَالٌ 11 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
משלי 11 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Provérbios 11 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Châm Ngôn 11 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Proverbios 11 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Proverbi 11 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
箴 言 11 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
箴 言 11 (CUVT) »
Библия на русском
Притчи 11 (RUSV) »
Українська Біблія
Екклезіяст 11 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Példabeszédek 11 (KAR) »
Българска Библия
Притчи 11 (BULG) »
聖書 日本語
箴言 11 (JPN) »
Kitaabka Quduuska Ah
Maahmaahyadii 11 (SOM) »
De Heilige Schrift
Spreuken 11 (NLD) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List