नीतिवचन Chapter 31 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 31 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 31 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 31:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
लमूएल राजा के प्रभावशाली वचन, जो उसकी माता ने उसे सिखाए।

नीतिवचन 31:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हे मेरे पुत्र, हे मेरे निज पुत्र! हे मेरी मन्नतों के पुत्र*!

नीतिवचन 31:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अपना बल स्त्रियों को न देना, न अपना जीवन उनके वश कर देना जो राजाओं का पौरूष खा जाती हैं।

नीतिवचन 31:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
हे लमूएल, राजाओं को दाखमधु पीना शोभा नहीं देता, और मदिरा चाहना, रईसों को नहीं फबता;

नीतिवचन 31:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
ऐसा न हो कि वे पीकर व्यवस्था को भूल जाएँ और किसी दुःखी के हक़ को मारें।

नीतिवचन 31:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मदिरा उसको पिलाओ जो मरने पर है, और दाखमधु उदास मनवालों को ही देना;

नीतिवचन 31:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जिससे वे पीकर अपनी दरिद्रता को भूल जाएँ और अपने कठिन श्रम फिर स्मरण न करें।

नीतिवचन 31:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
गूँगे के लिये अपना मुँह खोल, और सब अनाथों का न्याय उचित रीति से किया कर।

नीतिवचन 31:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
अपना मुँह खोल और धर्म से न्याय कर, और दीन दरिद्रों का न्याय कर।

नीतिवचन 31:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
भली पत्‍नी कौन पा सकता है? क्योंकि उसका मूल्य मूँगों से भी बहुत अधिक है।

नीतिवचन 31:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसके पति के मन में उसके प्रति विश्वास है, और उसे लाभ की घटी नहीं होती।

नीतिवचन 31:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह अपने जीवन के सारे दिनों में उससे बुरा नहीं, वरन् भला ही व्यवहार करती है।

नीतिवचन 31:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह ऊन और सन ढूँढ़ ढूँढ़कर, अपने हाथों से प्रसन्नता के साथ काम करती है।

नीतिवचन 31:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह व्यापार के जहाजों के समान अपनी भोजनवस्तुएँ दूर से मँगवाती है।

नीतिवचन 31:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह रात ही को उठ बैठती है, और अपने घराने को भोजन खिलाती है और अपनी दासियों को अलग-अलग काम देती है।

नीतिवचन 31:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह किसी खेत के विषय में सोच विचार करती है और उसे मोल ले लेती है; और अपने परिश्रम के फल से दाख की बारी लगाती है।

नीतिवचन 31:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह अपनी कटि को बल के फेंटे से कसती है, और अपनी बाहों को दृढ़ बनाती है। (लूका 12:35)

नीतिवचन 31:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह परख लेती है कि मेरा व्यापार लाभदायक है। रात को उसका दिया नहीं बुझता।

नीतिवचन 31:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह अटेरन में हाथ लगाती है, और चरखा पकड़ती है।

नीतिवचन 31:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह दीन के लिये मुट्ठी खोलती है, और दरिद्र को संभालने के लिए हाथ बढ़ाती है।

नीतिवचन 31:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह अपने घराने के लिये हिम से नहीं डरती, क्योंकि उसके घर के सब लोग लाल कपड़े पहनते हैं।

नीतिवचन 31:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह तकिये बना लेती है; उसके वस्त्र सूक्ष्म सन और बैंगनी रंग के होते हैं।

नीतिवचन 31:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जब उसका पति सभा में देश के पुरनियों के संग बैठता है, तब उसका सम्मान होता है।

नीतिवचन 31:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह सन के वस्त्र बनाकर बेचती है; और व्यापारी को कमरबन्द देती है।

नीतिवचन 31:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह बल और प्रताप का पहरावा पहने रहती है, और आनेवाले काल के विषय पर हँसती है*।

नीतिवचन 31:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह बुद्धि की बात बोलती है*, और उसके वचन कृपा की शिक्षा के अनुसार होते हैं।

नीतिवचन 31:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
वह अपने घराने के चालचलन को ध्यान से देखती है, और अपनी रोटी बिना परिश्रम नहीं खाती।

नीतिवचन 31:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसके पुत्र उठ उठकर उसको धन्य कहते हैं, उनका पति भी उठकर उसकी ऐसी प्रशंसा करता है:

नीतिवचन 31:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
“बहुत सी स्त्रियों ने अच्छे-अच्छे काम तो किए हैं परन्तु तू उन सभी में श्रेष्ठ है।”

नीतिवचन 31:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
शोभा तो झूठी और सुन्दरता व्यर्थ है, परन्तु जो स्त्री यहोवा का भय मानती है, उसकी प्रशंसा की जाएगी।

नीतिवचन 31:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
उसके हाथों के परिश्रम का फल उसे दो, और उसके कार्यों से सभा में उसकी प्रशंसा होगी।

Available Bible Translations

American Standard Version (ASV)
Proverbs 31 (ASV) »
King James Version (KJV)
Proverbs 31 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 31 (GW) »
Berean Bible (BSB)
Proverbs 31 (BSB) »
World English Bible (WEB)
Proverbs 31 (WEB) »
French Bible (LSG)
Proverbes 31 (LSG) »
German Bible (LUTH1912)
Sprüche 31 (LUTH1912) »
Telugu Bible (TELIRV)
సామెత 31 (TELIRV) »
Hebrew Bible (HEB)
משלי 31 (HEB) »
Portuguese Bible (BSL)
Provérbios 31 (BSL) »
Vietnamese Bible (VIE)
Châm Ngôn 31 (VIE) »
Spanish Bible (RVA)
Proverbios 31 (RVA) »
Italian Bible (RIV)
Proverbi 31 (RIV) »
Chinese Simplified (CUVS)
箴 言 31 (CUVS) »
Chinese Traditional (CUVT)
箴 言 31 (CUVT) »
Albanian Bible (ALB)
Fjalët e urta 31 (ALB) »
Swedish Bible (SV1917)
Ordspråksboken 31 (SV1917) »
Russian Bible (RUSV)
Притчи 31 (RUSV) »
Hungarian Bible (KAR)
Példabeszédek 31 (KAR) »
Bulgarian Bible (BULG)
Притчи 31 (BULG) »
Japanese Bible (JPN)
箴言 31 (JPN) »
Norwegian Bible (NORSK)
Salomos Ordspråk 31 (NORSK) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List