नीतिवचन Chapter 10 HINIRV Bible Verse Images

नीतिवचन 10 Bible Verse Pictures. Choose from a large collection of inspirational, motivational and encouraging Bible verses with pictures of nature. Download and share नीतिवचन 10 inspirational Bible verse images. Bible verse pictures were created based on verses from the Indian Revised Version (IRV) - Hindi. IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

Indian Revised Version (IRV) - Hindi (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - हिंदी), 2019 by Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. This resource is published originally on VachanOnline, a premier Scripture Engagement digital platform for Indian and South Asian Languages and made available to users via vachanonline.com website and the companion VachanGo mobile app.
Please remember to give attribution to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. when using IRV-Hindi Bible Verse images. You can use CC-licensed materials as long as you follow the license conditions. One condition of all CC licenses is attribution.

Creative Commons License

Terms of Use: This work is licensed under a Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License. It is attributed to Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS), and the Unified Scripture XML (USX) format version can be found on the Digital Bible Library website. All IRV-Hindi Bible verse images were generated with permission from Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. (BCS).

In addition, we would like to give very special thanks to eBible.org for making the Hindi Indian Revised Version Bible available in MySQL format.


नीतिवचन 10:1 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
सुलैमान के नीतिवचन। बुद्धिमान सन्तान से पिता आनन्दित होता है, परन्तु मूर्ख सन्तान के कारण माता को शोक होता है।

नीतिवचन 10:2 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्टों के रखे हुए धन से लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म के कारण मृत्यु से बचाव होता है।

नीतिवचन 10:3 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी को यहोवा भूखा मरने नहीं देता, परन्तु दुष्टों की अभिलाषा वह पूरी होने नहीं देता।

नीतिवचन 10:4 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो काम में ढिलाई करता है, वह निर्धन हो जाता है, परन्तु कामकाजी लोग अपने हाथों के द्वारा धनी होते हैं।

नीतिवचन 10:5 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धिमान सन्तान धूपकाल में फसल बटोरता है, परन्तु जो सन्तान कटनी के समय भारी नींद में पड़ा रहता है*, वह लज्जा का कारण होता है।

नीतिवचन 10:6 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी पर बहुत से आशीर्वाद होते हैं, परन्तु दुष्टों के मुँह में उपद्रव छिपा रहता है।

नीतिवचन 10:7 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी को स्मरण करके लोग आशीर्वाद देते हैं, परन्तु दुष्टों का नाम मिट जाता है।

नीतिवचन 10:8 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो बुद्धिमान है, वह आज्ञाओं को स्वीकार करता है, परन्तु जो बकवादी मूर्ख है, उसका नाश होता है।

नीतिवचन 10:9 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो खराई से चलता है वह निडर चलता है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता है उसकी चाल प्रगट हो जाती है। (प्रेरि. 13:10)

नीतिवचन 10:10 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो नैन से सैन करके बुरे काम के लिए इशारा करता है उससे औरों को दुःख होता है, और जो बकवादी मूर्ख है, उसका नाश होगा।

नीतिवचन 10:11 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी का मुँह तो जीवन का सोता है, परन्तु दुष्टों के मुँह में उपद्रव छिपा रहता है।

नीतिवचन 10:12 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बैर से तो झगड़े उत्‍पन्‍न होते हैं, परन्तु प्रेम से सब अपराध ढँप जाते हैं।* (1 कुरिन्थियों. 13:7, याकूब. 5:20,1 पतरस 4:8)

नीतिवचन 10:13 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
समझवालों के वचनों में बुद्धि पाई जाती है, परन्तु निर्बुद्धि की पीठ के लिये कोड़ा है।

नीतिवचन 10:14 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
बुद्धिमान लोग ज्ञान का संग्रह करते है, परन्तु मूर्ख के बोलने से विनाश होता है।

नीतिवचन 10:15 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धनी का धन उसका दृढ़ नगर है, परन्तु कंगाल की निर्धनता उसके विनाश का कारण हैं।

नीतिवचन 10:16 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी का परिश्रम जीवन की ओर ले जाता है; परन्तु दुष्ट का लाभ पाप की ओर ले जाता है।

नीतिवचन 10:17 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो शिक्षा पर चलता वह जीवन के मार्ग पर है, परन्तु जो डाँट से मुँह मोड़ता, वह भटकता है।

नीतिवचन 10:18 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जो बैर को छिपा रखता है, वह झूठ बोलता है, और जो झूठी निन्दा फैलाता है, वह मूर्ख है।

नीतिवचन 10:19 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जहाँ बहुत बातें होती हैं*, वहाँ अपराध भी होता है, परन्तु जो अपने मुँह को बन्द रखता है वह बुद्धि से काम करता है।

नीतिवचन 10:20 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी के वचन तो उत्तम चाँदी हैं; परन्तु दुष्टों का मन मूल्य-रहित होता है।

नीतिवचन 10:21 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी के वचनों से बहुतों का पालन-पोषण होता है, परन्तु मूर्ख लोग बुद्धिहीनता के कारण मर जाते हैं।

नीतिवचन 10:22 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धन यहोवा की आशीष ही से मिलता है, और वह उसके साथ दुःख नहीं मिलाता।

नीतिवचन 10:23 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
मूर्ख को तो महापाप करना हँसी की बात जान पड़ती है, परन्तु समझवाले व्यक्‍ति के लिए बुद्धि प्रसन्नता का विषय है।

नीतिवचन 10:24 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्ट जन जिस विपत्ति से डरता है, वह उस पर आ पड़ती है, परन्तु धर्मियों की लालसा पूरी होती है।

नीतिवचन 10:25 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
दुष्ट जन उस बवण्डर के समान है, जो गुजरते ही लोप हो जाता है परन्तु धर्मी सदा स्थिर रहता है।

नीतिवचन 10:26 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
जैसे दाँत को सिरका, और आँख को धुआँ, वैसे आलसी उनको लगता है जो उसको कहीं भेजते हैं।

नीतिवचन 10:27 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा के भय मानने से आयु बढ़ती है, परन्तु दुष्टों का जीवन थोड़े ही दिनों का होता है।

नीतिवचन 10:28 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मियों को आशा रखने में आनन्द मिलता है, परन्तु दुष्टों की आशा टूट जाती है।

नीतिवचन 10:29 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
यहोवा खरे मनुष्य का गढ़ ठहरता है, परन्तु अनर्थकारियों का विनाश होता है।

नीतिवचन 10:30 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी सदा अटल रहेगा, परन्तु दुष्ट पृथ्वी पर बसने न पाएँगे।

नीतिवचन 10:31 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी के मुँह से बुद्धि टपकती है, पर उलट फेर की बात कहनेवाले की जीभ काटी जाएगी।

नीतिवचन 10:32 (HINIRV)
Square Portrait Landscape 4K UHD
धर्मी ग्रहणयोग्य बात समझकर बोलता है, परन्तु दुष्टों के मुँह से उलट फेर की बातें निकलती हैं।

Available Bible Translations

American Standard Version
Proverbs 10 (ASV) »
King James Version
Proverbs 10 (KJV) »
GOD’S WORD® (GW)
Proverbs 10 (GW) »
World English Bible
Proverbs 10 (WEB) »
Louis Segond 1910
Proverbes 10 (LSG) »
ਭਾਰਤੀ ਸੋਧਿਆ ਹੋਇਆ ਸੰਸਕਰਣ - ਪੰਜਾਬੀ
ਕਹਾਉਤਾਂ 10 (PANIRV) »
ভারতীয় সংশোধিত সংস্করণ - বাংলা
হিতোপদেশ 10 (BENIRV) »
இந்தியன் ரீவைஸ்டு வேர்ஷன் - தமிழ்
நீதிமொழிகள் 10 (TAMIRV) »
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन - मराठी
नीतिसूत्रे 10 (MARIRV) »
ఇండియన్ రేవిజ్డ్ వెర్షన్ - తెలుగు
సామెత 10 (TELIRV) »
ઇન્ડિયન રિવાયઝ્ડ વર્ઝન - ગુજરાતી
નીતિવચનો 10 (GUJIRV) »
ಭಾರತೀಯ ಪರಿಷ್ಕೃತ ಆವೃತ್ತಿ - ಕನ್ನಡ
ಜ್ಞಾನೋಕ್ತಿಗಳು 10 (KANIRV) »
الكتاب المقدس باللغة العربية، فان دايك
أَمْثَالٌ 10 (AVD) »
תנ ך עברי מודרני
משלי 10 (HEB) »
Bíblia Sagrada Português
Provérbios 10 (BSL) »
Kinh Thánh: Tiếng Việt
Châm Ngôn 10 (VIE) »
Reina Valera Antigua
Proverbios 10 (RVA) »
La Sacra Bibbia
Proverbi 10 (RIV) »
圣 经 简体中文和合本
箴 言 10 (CUVS) »
聖 經 繁體中文和合本
箴 言 10 (CUVT) »
Библия на русском
Притчи 10 (RUSV) »
Українська Біблія
Екклезіяст 10 (UKR) »
Szent Biblia - Magyar
Példabeszédek 10 (KAR) »
Българска Библия
Притчи 10 (BULG) »
聖書 日本語
箴言 10 (JPN) »
Kitaabka Quduuska Ah
Maahmaahyadii 10 (SOM) »
De Heilige Schrift
Spreuken 10 (NLD) »

नीतिवचन (HINIRV) Chapter Selection

HINIRV Book Selection List